facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हो गया Bigg Boss OTT Season 3 का ऐलान, जियोसिनेमा प्रीमियम ने लॉन्च किया रियाल्टी शो का टीजर

Advertisement

Bigg Boss OTT Season 3: जियोसिनेमा ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT Season 3) के आने के बारे में जानकारी दे दी और यह भी बता दिया कि यह कब आ रहा है।

Last Updated- May 22, 2024 | 7:57 PM IST
JioCinema Premium brings India’s biggest reality entertainer ‘Bigg Boss OTT Season 3 शुरू हो रहा Bigg Boss OTT Season 3, जियोसिनेमा प्रीमियम ने लॉन्च किया भारत के रियाल्टी शो का टीजर

Bigg Boss OTT Season 3: भारत के सबसे बड़े रियलिटी एंटरटेनमेंट का लंबा इंतजार आखिरकार अब खत्म ही हो गया। जियोसिनेमा ने आज यानी 22 मई को बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT Season 3) के आने के बारे में जानकारी दे दी और यह भी बता दिया कि यह कब आ रहा है। हालांकि, इस एंटरटेनमेंट शो के फैन्स के लिए आज टीजर भी लॉन्च कर दिया गया है। लिखा है ‘बिग बॉस का नया सूजन देखकर सब भूल जाओगे।’

जियोसिनेमा ने कहा जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह अब आ रहा है। अब खुद को तैयार कर लीजिए क्योंकि जो आप सोच रहे हैं, उससे कुछ अलग इस बार आने वाला है।

जून 2024 में आएगा Bigg Boss Season 3

कंपनी ने बयान जारी करते हुए लिखा है कि जियो सिनेमा प्रीमियम (JioCinema Premium)और इसकी शो की शानदार सफलता के बाद प्लेटफॉर्म ने जून में आने वाले बिग बॉस ओटीटी 3 की घोषणा करते हुए टीजर जारी किया। हालांकि, अभी किस तारीख को बिस बॉस सीजन 3 आ रहा है, इसके बारे में जियो सिनेमा ने कोई जानकारी नहीं दी है।

जियोसिनेमा ने कहा, ‘टीजर भारत की सबसे बड़ी डिजिटल रियलिटी इवेंट की एक झलक पेश करता है और वादा करता है कि प्रशंसक पिछले सीजन के सभी मुख्य आकर्षण भूल जाएंगे, जिसमें सबसे पॉपुलर झगड़े और वायरल मोंमेंट्स भी शामिल हैं।’ बिग बॉस सीजन 3 के प्रोमो में भी कुछ ऐसा ही दिखाई देता है।

जियो सिनेमा प्रीमियम पर आएगा Bigg Boss OTT Season 3, देखें टीजर

कंपनी ने कहा कि ‘Bigg Boss OTT के पिछले सीजन ने भारत और दुनियाभर में डिजिटल एंटरटेनमेंट के लिए नया स्टैंडर्ड बनाया जबरदस्त संख्या में दर्शकों ने उसे देखा और जुड़ाव महसूस किया।

इंस्टाग्राम पर देखने के लिए क्लिक करें 

बिगबॉस सीजन 3 के प्रोमो में क्या है?

बिग बॉस सीजन 3 के प्रोमो को देखें तो पिछले कुछ सालों के कई झगड़ों,आपसी बहसों और कुछ ऐसे मोमेंट्स को दिखाया गया है जो बहुत जरूरी टाइप के हैं। इसमें एल्विश यादव (Elvish Yadav) के झगड़े दिखाए गए हैं तो वहीं, शहबाज गिल (Shehnaaz Gill) का वो डॉयलाग भी है जिसमें वो कह रही हैं, ‘तॉडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता’। और फिर वाइसओवर आता है- ये वायरल मोमेंट, सब भूल जाओगे क्योंकि ये सीजन होगा खास! एकदम झक्कास।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement