facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सलमान खान की हत्या की साजिश मामले में हरियाणा से बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को पनवेल टाउन पुलिस (नवी मुंबई) की एक टीम ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत से पकड़ा।

Last Updated- October 17, 2024 | 2:44 PM IST
Actor Salman Khan
Representative image

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को पनवेल टाउन पुलिस (नवी मुंबई) की एक टीम ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत से पकड़ा। अधिकारी ने कहा कि सुखबीर ने बिश्नोई गिरोह के सदस्यों को खान को कथित तौर पर मारने की सुपारी दी थी। उन्होंने कहा कि सुखबीर पाकिस्तान में बैठे अपने कथित आका डोगर के संपर्क में था।

अधिकारी ने कहा कि सिंह ने बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के साथ सलमान खान को मारने की कथित साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से एके-47, एम16 और एके92 जैसे हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने कहा कि उसे नवी मुंबई लाने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी सुखबीर सिंह से पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि इस साल 24 अप्रैल को नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में बिश्नोई गिरोह के 18 सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा मुंबई के बांद्रा में स्थित खान आवास के बाहर गोलीबारी करने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई थीं। अधिकारी ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, उसका भाई अनमोल, संपत नेहरा, गोल्डी बराड़ और रोहित गोधारा उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह के पांच सदस्यों – धनंजय उर्फ अजय कश्यप उर्फ नहवी, गौरव भाटिया, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ जावेद और दीपक हवा सिंह उर्फ जॉन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद, जून में पुलिस ने नवी मुंबई में पनवेल के पास फार्महाउस जाते समय अभिनेता को निशाना बनाने की साजिश का खुलासा करने का दावा किया था।

जांच के दौरान, यह भी पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गिरोह ने खान के बांद्रा स्थित आवास, पनवेल में स्थित फार्महाउस और फिल्म शूटिंग स्थानों पर रेकी करने तथा खान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगभग 60 से 70 सदस्यों को तैनात किया था। अधिकारी ने कहा, आरोपी व्यक्ति पाकिस्तान से आए हथियारों का इस्तेमाल करके नाबालिगों को शार्प शूटर के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे। खान ने पुलिस से कहा था कि उनका मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मारने के इरादे से उनके आवास पर गोलीबारी की थी।

अभिनेता का बयान घटना के संबंध में मुंबई पुलिस द्वारा यहां एक अदालत में दायर आरोप पत्र का हिस्सा है। खान ने कहा था कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने जनवरी 2024 में नकली पहचान का उपयोग करके पनवेल के पास उनके फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी।

खान ने पुलिस को बताया था कि 2022 में उनकी इमारत के सामने एक बेंच पर धमकी भरा एक पत्र मिला था, जबकि मार्च 2023 में उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से ईमेल के जरिए धमकी मिली थी।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 2:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement