facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Dadasaheb Phalke Awards 2023:’द कश्मीर फाइल्स’ और ‘RRR’ को मिला अवार्ड

'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को बेस्ट फिल्म के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला है

Last Updated- February 21, 2023 | 12:08 PM IST
RRR song Naatu Naatu

‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को बेस्ट फिल्म के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के साथ फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) को भी बेस्ट फिल्म होने का ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ मिला है।

सोमवार को ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ की घोषणा हुई। इस अवॉर्ड समारोह में कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी में बेहतरीन अभियन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। अनुपम खेर, रणबीर कपूर, रेखा, वरुण धवन, रिषभ शेट्टी और कई अन्य को भी अवॉर्ड दिया गया है।

आउटस्टेंडिंग कंट्रिब्यूशन का अवॉर्ड-

‘दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन प्रतिभा को सम्मानित करता है। फिल्म जगत में योगदान के लिए अभिनेत्री रेखा को आउटस्टेंडिंग कंट्रिब्यूशन का अवॉर्ड मिला है।

अजय देवगन की फिल्म ‘रुद्रा’ को बेस्ट वेबस सीरीज का अवॉर्ड मिला। अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणवीर कपूर को सर्वश्रेष्ट अभिनेता और अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है।

एक्टर रणबीर कपूर को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में उनके शानदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। वहीं, एक्टर वरुण धवन को उनकी फिल्म ‘भेड़िया’ के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है।

आइए नजर डालें पूरी लिस्ट पर-

सर्वश्रेष्ठ फिल्मः                                    द कश्मीर फाइल्स
फिल्म ऑफ द ईयरः                           RRR
सर्वश्रेष्ठ निर्देशकः                                ‘चुपः रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ के लिए आर बाल्की
सर्वश्रेष्ठ अभिनेताः                              ‘ब्रह्मास्त्र’ भाग 1 के लिए रणबीर कपूर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रीः                                ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया भट्ट
मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टरः                       ऋषभ शेट्टी, ‘कांटारा’ के लिए
सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीजः                            ‘रुद्रः द एज ऑफ डार्कनेस’
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टरः                          वरुण धवन (भेड़िया)
वर्ष की टेलीविजन श्रृंखलाः                 ‘अनुपमा’
मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयरः ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए अनुपम खेर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफरः                           ‘विक्रम वेधा’ के लिए पीएस विनो

First Published - February 21, 2023 | 11:56 AM IST

संबंधित पोस्ट