facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dil Luminati Europe tour: दिलजीत दोसांझ के टूर से डांसर हटी, मैनेजमेंट पर लगाया गलत व्यवहार का आरोप; टीम ने दिया बयान

Advertisement

साजन ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अपना बयान पोस्ट किया जिसमें तीन अक्टूबर को टूर के दौरान उनके साथ किये गये कथित गैर पेशेवर व्यवहार का जिक्र है।

Last Updated- October 09, 2024 | 7:37 PM IST
Dil Luminati Europe tour: Dancer withdrew from Diljit Dosanjh's tour, accused the management of misbehavior; The team gave a statement Dil Luminati Europe tour: दिलजीत दोसांझ के टूर से डांसर हटी, मैनेजमेंट पर लगाया गलत व्यवहार का आरोप; टीम ने दिया बयान

लंदन स्थित एक नृत्यांगना ने कहा है कि वह पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी टूर’ के यूरोपीय चरण से हट गई हैं और उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन टीम का व्यवहार ‘गैर-पेशेवर‘ और ‘अपमानजनक’ है। हालांकि टूर टीम के एक करीबी सूत्र ने कलाकार शिल्पा साजन के दावे को खारिज करते हुए इसे ‘आधारहीन और असत्य’ करार दिया।

साजन ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अपना बयान पोस्ट किया जिसमें तीन अक्टूबर को टूर के दौरान उनके साथ किये गये कथित गैर पेशेवर व्यवहार का जिक्र है।

उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में मुझे दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी यूरोप टूर’ के लिए बैकअप नृत्यांगना के रूप में चयनित किया गया था। एक नृत्यांगना के रूप में यह मेरे नृत्य करिअर का मुख्य आकर्षण हो सकता था। लेकिन मैं बाहर हो गयी।’’

इसके बाद ब्रिटिश-भारतीय नृत्यांगना ने दोसांझ के अमेरिकी दौरे से संबंधित एक पुराने विवाद का जिक्र किया जिसमें नृत्यांगनाओं को कथित तौर पर पैसे का भुगतान नहीं किया गया था। जुलाई में हुए दौरे के समय गायक के प्रबंधक ने इस आरोप से इनकार किया था।

साजन के अनुसार, उन्हें और उनकी साथी नृत्यांगनाओं को पता चला कि दोसांझ की टीम ने दौरे के यूरोपीय चरण के लिए 80 पाउंड (लगभग 8,800 रुपये) की पेशकश की थी। उन्होंने लिखा कि टूर के दौरान उन्हें अपनी यात्रा और ठहरने का खर्च स्वयं ही वहन करना था, वह भी तब जबकि इसमें अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी शामिल थी।

साजन ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी गैर पेशेवर और ‘असम्मानजनक’ प्रबंधन टीम के साथ कभी काम नहीं किया। टिप्पणी के लिए संपर्क किये जाने पर टूर टीम के करीबी सूत्र ने साजन के दावों को खारिज कर दिया।

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 7:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement