facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाती’ के कंसर्ट के लिए तैयार

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी में 60 हजार दर्शकों की क्षमता वाले जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के दरवाजे शनिवार शाम 5:30 बजे श्रोताओं के लिए खुलेंगे।

Last Updated- October 26, 2024 | 4:40 PM IST
Diljit dosanjh concert in Delhi
Diljit Dosanjh concert in Delhi

दिल्ली में अभिनेता संगीतकार दिलजीत दोसांझ की ‘दिल लुमिनाती इंडिया टूर 2004’ कसंर्ट के लिए मंच तैयार है और उत्सुकता चरम पर है। इस सप्ताहांत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वह अपनी प्रस्तुतियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अपने ‘दिल-लुमिनाती’ कंसर्ट की शुरुआत करेंगे।

साल के सबसे बहुप्रतीक्षित कंसर्ट में से एक दोसांझ का ‘दिल लुमिनाती’ शनिवार और रविवार को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह कंसर्ट उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपने कार्यक्रमों की शानदार सफलता के बाद गायक की भारत में वापसी का प्रतीक है। राष्ट्रीय राजधानी में 60 हजार दर्शकों की क्षमता वाले जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के दरवाजे शनिवार शाम 5:30 बजे श्रोताओं के लिए खुलेंगे।

उम्मीद है कि भारत के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक की अद्वितीय ऊर्जा और स्टार पावर देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा होगी। दिल्ली के लिए दोसांझ की ओर से यह विशेष उपहार होगा, क्योंकि वह यहां एक नहीं, बल्कि लगातार दो दिन प्रस्तुति देंगे। पहले शो के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक जाने के बाद दूसरी तारीख जोड़ी गई। इसके टिकट भी लगभग बिक चुके हैं, केवल लाउंज टिकट ही उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 32,000 से 60,000 रुपये के बीच है।

रिपल इफेक्ट स्टूडियोज और सारेगामा इंडिया द्वारा आयोजित तथा जोमैटो लाइव द्वारा टिकट बेचने की व्यवस्था के साथ, इस कसंर्ट ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह भारतीय इतिहास में सबसे तेजी से बिकने वाला और सबसे अधिक कमाई वाला कंसर्ट कार्यक्रम बन गया है। दोसांझ ‘जट्ट दा प्यार’, ‘रात दी गेडी’, ‘पटियाला पैग’, ‘डू यू नो’, ‘5 तारा ठेका’ और ‘लेम्बाडगिनी’ जैसे हिट गाने दिये हैं।

उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दिल्ली आने की घोषणा की। दोसांझ (40) ने शनिवार को एक अन्य पोस्ट मे स्टेडियम के सामने का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘आज की तैयारी पूरी हो गई है।’’

दोसांझ के कंसर्ट के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार को आम लोगों के लिए परामर्श जारी किया। पुलिस ने एक्स पर कहा, ‘‘दिलजीत दोसांझ के लाइव कंसर्ट ‘दिल लुमिनाती’ दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित किये जाने और भारी भीड़ जुटने के मद्देनजर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था की गई है।’’ दिल्ली का कंसर्ट दोसांझ के इस साल भारत के 10 शहरों में कार्यक्रम की शृंखला की शुरुआत है। वह हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता और अन्य शहरों में प्रस्तुति देंगे और उनके टूर का समापन 29 दिसंबर को गुवाहाटी के कार्यक्रम के साथ होगा।

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 4:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement