facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एकता ने मप्र सरकार की फिल्म पर्यटन नीति की शुरुआत की

Advertisement

निर्माता एकता कपूर ने मुंबई में पहले ‘विश्व श्रव्य दृश्य एवं मनोरंजन सम्मेलन’ (वेव्स) के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार की फिल्म पर्यटन नीति 2025 की शुरुआत की।

Last Updated- May 04, 2025 | 10:38 PM IST

निर्माता एकता कपूर ने मुंबई में पहले ‘विश्व श्रव्य दृश्य एवं मनोरंजन सम्मेलन’ (वेव्स) के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार की फिल्म पर्यटन नीति 2025 की शुरुआत की। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शनिवार को ‘डिजिटल सपने और सिनेमाई दृष्टिकोण: मध्य प्रदेश अगला रचनात्मक केंद्र’ शीर्षक सत्र में नीति की शुरुआत की गई।

कपूर ने एक बयान में कहा, ‘मध्य प्रदेश ने अभी एक बेहतरीन नीति की शुरुआत की है। अब उन्हें निर्माताओं के लिए कुछ तरह की वित्तीय सुगमता मुहैया कराने की आवश्यकता है, ताकि वे बड़े पैमाने पर निर्माण का समर्थन कर सकें, जिससे न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि फिल्म निर्माताओं के लिए वहां शूटिंग करना भी आसान होगा।’

उन्होंने इस पहल का समर्थन करने के लिए अपनी कुछ आगामी परियोजनाओं की शूटिंग मध्य प्रदेश में करने का वादा भी किया। मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव (आईएएस) शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यह राज्य ‘अतुल्य भारत’ का हृदय है और तेजी से फिल्म निर्माताओं का भी हृदय बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2.0 नीति में सुधार किया गया है, जिसमें प्रोत्साहनों में वृद्धि की गई है तथा बार-बार शूटिंग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाओं और स्थानीय प्रतिभाओं का उपयोग करने वाली फिल्मों के साथ-साथ मध्य प्रदेश में शूट की जाने वाली अन्य भारतीय भाषाओं में बनी फिल्मों को भी अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस सत्र में एवीजीसी एक्सआर नीति 2025 और मध्य प्रदेश फिल्म सेल पोर्टल के दूसरे चरण की शुरुआत भी हुई। 

Advertisement
First Published - May 4, 2025 | 10:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement