facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Elvish Yadav का जेल में हाल बेहाल! करवट बदलते हुए गुजरी रात…नहीं खाया पूरा खाना

Advertisement

नोएडा पुलिस ने यादव को रविवार को गिरफ्तार किया था और उन्हें बाद में सूरजपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Last Updated- March 18, 2024 | 12:39 PM IST
Elvish yadav

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी वीजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) की रात जेल में करवट बदलते हुए गुजरी और वो काफी बेचान भी दिखे। एल्विश यादव को नोएडा में एक पार्टी में नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल के मामले में कल यानी रविवार को नोएडा पुलिस (Noida Police) ने गिरफ्तार कर लिया था।

गौतम बुद्ध नगर के लुक्सर स्थित जेल के अधीक्षक (Superintendent) अरुण प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि एल्विश यादव (Elvish) को रविवार की रात को खाना दिया गया था लेकिन उन्होंने पूरा खाना नहीं खाया। उन्होंने बताया कि एल्विश को आज सुबह नियमानुसार चाय नाश्ता उपलब्ध कराया गया और उन्होंने चाय पी।

मायूस दिख रहा है एल्विश यादव

जेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि एल्विश मायूस दिख रहा था और उसने करवट बदलते हुए रात गुजारी। वह काफी बेचैन भी दिखा। बताया जाता है कि सोमवार को सुबह एल्विश के परिवार के सदस्य और समर्थक उनसे मिलने लुक्सर जेल पहुंचे। एल्विश की जमानत अर्जी सोमवार या मंगलवार को अदालत में दायर करने की संभावना है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में एल्विश यादव

नोएडा पुलिस ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विजेता यादव को रविवार को गिरफ्तार किया था और उन्हें बाद में सूरजपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यादव (26) पिछले साल तीन नवंबर को यहां सेक्टर-49 थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह आरोपियों में से एक है। अधिकारियों ने कहा कि पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 284 (जहर से संबंधित लापरवाही भरा आचरण) और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement