facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधन

Advertisement

वह 77 वर्ष की थीं और शहर के एक अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं। जयराम के पति की पहले ही मौत हो गई थी और उनकी कोई संतान नहीं है।

Last Updated- February 04, 2023 | 4:30 PM IST
Vani Jairam

लोकप्रिय हिंदी गीत ‘बोले रे पपीहरा’ सहित 19 भाषाओं में 10,000 से अधिक गाने गा चुकीं मशहूर गायिका वाणी जयराम का शनिवार को निधन हो गया।

वह 77 वर्ष की थीं और शहर के एक अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं। जयराम के पति की पहले ही मौत हो गई थी और उनकी कोई संतान नहीं है।

गायिका की घरेलू सहायिका हमेशा की तरह शनिवार को काम पर आई। हालांकि, बार-बार कॉलबेल दबाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। उसने तुरंत गायिका के रिश्तेदारों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाणी जयराम के रिश्तेदारों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा और उन्हें मृत पाया।

वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे। वाणी जयराम ने आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन जैसे कई प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं।

Advertisement
First Published - February 4, 2023 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement