facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ‘Friends’ के अभिनेता मैथ्यू पेरी का निधन

Advertisement

‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ और सिलेब्रिटी वेबसाइट ‘टीएमजेड’ के अनुसार, एमी पुरस्कार के लिए नामांकित अभिनेता लॉस एंजिलिस में अपने घर में शनिवार को मृत पाए गए।

Last Updated- October 29, 2023 | 9:34 AM IST
Matthew Perry
File Photo : Matthew Perry

मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ‘‘फ्रेंड्स’’ में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति हासिल करने वाले अभिनेता मैथ्यू पेरी का निधन हो गया है। वह 54 वर्ष के थे।

‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ और सिलेब्रिटी वेबसाइट ‘टीएमजेड’ के अनुसार, एमी पुरस्कार के लिए नामांकित अभिनेता लॉस एंजिलिस में अपने घर में शनिवार को मृत पाए गए। दोनों समाचार संगठनों ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से पेरी के निधन की जानकारी दी। पेरी के प्रचारक और अन्य प्रतिनिधियों ने अभी अभिनेता के निधन की खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह भी पढ़ें : Dussehra 2023: कंगना रनौत दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी

‘‘फ्रेंड्स’’ के 10 सीजन में पेरी के अभिनय ने उन्हें हॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक बना दिया था। चैंडलर की भूमिका में उन्होंने जॉय और रॉस के एक व्यंग्यात्मक लेकिन असुरक्षित और मानसिक रूप से परेशान ‘रूममेट’ की भूमिका निभायी थी।

यह सीरीज टेलीविजन के सबसे हिट धारावाहिकों में से एक थी और युवाओं ने इसे काफी पसंद किया था। यह सीरीज 1994 से 2004 तक प्रसारित की गयी थी। पेरी को ‘‘फ्रेंड्स’’ में उनकी भूमिका के लिए एमी पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया था।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 9:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement