facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ज्यादा देखे गए 10 कंटेंट में जियोहॉटस्टार आगे

Advertisement

नीलसन ने एमेजॉन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, एमएक्स प्लेयर, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और जी5 ओटीटी की मोबाइल पर देखी गई सामग्री पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

Last Updated- May 28, 2025 | 11:26 PM IST
JioHotstar
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डिज्नी+हॉटस्टार और जियो सिनेमा के नए ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर मौजूद शो और कंटेंट (सामग्री) लोकप्रियता की पायदान पर चढ़ते जा रहे हैं। मार्च में मोबाइल फोन पर देखे सबसे ज्यादा देखे गए 10 कंटेंट में उसका बोलबाला रहा। इनमें फिल्में, ओरिजिनल सीरीज और नॉन-ओरिजिनल सीरीज शामिल हैं।

दर्शकों की नब्ज टटोलने वाली और डेटा-एनालिटिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नीलसन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियोहॉस्टार पर दिखाई जा रही सालार पार्ट 1 – सीजफायर मार्च में शीर्ष 10 फिल्मों में सबसे आगे रही। नीलसन ने अपनी रिपोर्ट ‘मोबाइल ऑडियंस मेजरमेंट फॉर मार्च 2025’ में कहा है कि सालार के बाद दूसरे स्थान पर नेटफ्लिक्स पर तमिल भाषा की कॉमेडी फिल्म ड्रैगन रही। नीलसन ने एमेजॉन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, एमएक्स प्लेयर, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और जी5 ओटीटी की मोबाइल पर देखी गई सामग्री पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

शीर्ष 10 फिल्मों में छह फिल्में जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध थीं। इनमें वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की एनिमेटेड फिल्म ‘मुफासाः द लायन किंग’, ‘प्रेमलु’, ‘पॉनमैन’ और ‘आवेशम’ थीं, जो सभी मलयालम फिल्में हैं। इनके अलावा विकी कौशल और सारा अली खान की ‘जरा हटके जरा बचके’ भी शीर्ष 10 की जमात में रही।

नीलसन की रिपोर्ट में कहा गया है कि एमएक्स प्लेयर पर ‘आश्रम’ और जियोहॉटस्टार पर ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ ओरिजिनल सीरीज में सबसे आगे रहीं। इस श्रेणी में भी जियोहॉटस्टार की छह सीरीज शीर्ष 10 में शामिल रहीं।

नॉन-ओरिजिनल सीरीज की श्रेणी में जियोहॉटस्टार के तीन कार्यक्रम ‘एमटीवी रोडीज’, ‘अनुपमा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सबसे ऊपर रहे। उनके अलावा शीर्ष 10 नॉन-ओरिजिनल कंटेंट में इस ओटीटी के पांच शो शामिल थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया भर से आया कंटेंट भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’और ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ लगातार भारतीय दर्शकों को खींच रही हैं। मगर कोरियाई (के) ड्रामा को देखने वाले भी बढ़ रहे हैं, जिसका उदाहरण नेटफ्लिक्स पर मौजूद ‘व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंजरीन्स’ है।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement