facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gigi Hadid Arrested: सुपरमॉडल ने रिहा होने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Advertisement

सुपरमॉडल गीगी हदीद को उनके सामान में गांजा मिलने के बाद शुल्क एवं सीमा नियंत्रण अधिकारियों ने गिरफ्तार किया और उनपर जुर्माना लगाया।

Last Updated- July 19, 2023 | 3:48 PM IST

केमैन आइलैंड्स में पिछले सप्ताह सुपरमॉडल गीगी हदीद को उनके सामान में गांजा मिलने के बाद शुल्क एवं सीमा नियंत्रण अधिकारियों ने गिरफ्तार किया और उनपर जुर्माना लगाया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

मॉडल ने गिरफ्तारी पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया या टिप्पणी नहीं दी लेकिन इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक श्रंखला साझा करते हुए कहा, ”अंत भला तो सब भला।” हदीद के एक प्रतिनिधि ने मनोरंजन चैनल ई न्यूज को दिए एक बयान में बताया कि वह (हदीद) चिकित्सा लाइसेंस के साथ, वैध रूप से खरीदा गांजा लेकर यात्रा कर रही थीं। प्रतिनिधि ने बताया, ”गांजा, 2017 से ग्रैंड केमैन में चिकित्सा उपयोग के लिए वैध है। उनका (हदीद) रिकॉर्ड साफ है और उन्होंने द्वीप पर अपना बाकी बचा समय मजे से बिताया।”

एक स्थानीय समाचार वेबसाइट केमैन मार्ल रोड के मुताबिक, हदीद और उनके एक दोस्त को 10 जुलाई को ओवेन रॉबर्ट्स अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गांजा आयात करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

खबर के मुताबिक, ”जब्त किए गए गांजे की मात्रा बहुत कम थी और ऐसा प्रतीत हुआ कि वह निजी उपयोग के लिए थी।” हदीद (28) और उनके दोस्त को कैदी हिरासत केंद्र लाया गया और एक हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना देने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 3:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement