facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Grammy Awards 2024: ग्रैमी में बजा भारतीयों का डंका, Shankar Mahadevan और Zakir Hussain समेत इन कलाकारों ने जीता अवॉर्ड

Advertisement

Grammy Awards 2024: संगीत के क्षेत्र के सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन करने वाली रिकॉर्डिंग एकेडमी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पेज पर यह घोषणा की।

Last Updated- February 05, 2024 | 11:17 AM IST
66th Annual Grammy Awards
66th Annual Grammy Awards

Grammy Awards 2024: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन और गायक शंकर महादेवन के एक फ्यूजन संगीत समूह ‘शक्ति’ ने ‘दिस मूमेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम की श्रेणी में 2024 का ग्रैमी पुरस्कार जीता है। इस एल्बम में संगीत समूह के संस्थापक सदस्य गिटार वादक जॉन मैकलॉघलिन के साथ हुसैन, महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और तालवादक सेल्वागणेश विनायकराम शामिल हैं।

‘शक्ति’ का 45 से अधिक वर्षों में पहला स्टूडियो एल्बम ‘दिस मूमेंट’ जून 2023 में रिलीज किया गया था। संगीत के क्षेत्र के सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन करने वाली रिकॉर्डिंग एकेडमी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पेज पर यह घोषणा की। पोस्ट में कहा गया है, ‘‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम विजेता ‘दिस मूमेंट’ शक्ति को बधाई।’’ महादेवन, राजगोपालन और सेल्वागणेश पुरस्कार लेने के लिए मंच पर आए जबकि मैकलॉघलिन समारोह में शामिल नहीं हुए और हुसैन एक और ग्रैमी पुरस्कार जीतने के बाद मंच के पीछे थे।

महादेवन ने इस जीत का श्रेय अपनी पत्नी संगीता को देते हुए कहा, ‘‘हम आपको याद कर रहे हैं जॉन जी। जाकिर हुसैन, उन्होंने आज एक और ग्रैमी पुरस्कार जीता है। ब्वॉयज, ईश्वर, परिवार, दोस्तों और भारत का शुक्रिया। हमें भारत पर गर्व है।’’ हुसैन ने ‘पश्तो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रस्तुति और अमेरिका के बेंजो वादक बेला फ्लेक और अमेरिकी बास वादक एडगर मेयेर के साथ ‘एज वी स्पीक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ समसामयिक वाद्य एल्बम का ग्रैमी पुरस्कार भी जीता। इस एल्बम में महान बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया के भतीजे और भारतीय बांसुरी वादक राकेश चौरसिया भी हैं। पुरस्कार समारोह में शामिल हुए दो बार के ग्रैमी विजेता रिकी केज ने 2024 को ग्रैमी में भारत का वर्ष बताया। उन्होंने कहा, ‘‘वाह…यह ग्रैमी में पूरी तरह से भारत का वर्ष है। वाह..राकेश चौरसिया, शंकर महादेवन, गणेश राजगोपालन, सेल्वागणेश विनायकराम और उस्ताद जाकिर हुसैन…भारत सही में चमकता सितारा है!! रोमांचक!! एक ही साल में पांच भारतीय ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं।’’

केज ने एक अलग पोस्ट में कहा, ‘‘…और उस्ताद जाकिर हुसैन ने एक ही रात में तीन ग्रैमी पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। राकेश चौरसिया ने दो पुरस्कार जीते हैं। यह ग्रैमी में भारत के लिए बड़ा साल है…और मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यह देखने का अवसर मिला।’’ ब्रिटिश गिटारवादक मैकलॉघलिन ने हुसैन, भारतीय वायलिन वादक एल. शंकर और तालवादक टी एच ‘विक्कू’ विनायकराम (सेल्वागणेश विनायकराम के पिता) के साथ मिलकर 1973 में ‘शक्ति’ बनाया था।

मृदंग वादक रामनाद वी राघवन के साथ इस संगीत बैंड ने 1975 में पहला एल्बम ‘शक्ति’ जारी किया। इस संगीत बैंड की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि ‘‘अभूतपूर्व अंतरमहाद्वीपीय सहयोग’’ कहे जाने वाला शक्ति पूर्वी और पश्चिमी संगीतकारों को जोड़ता है।

इस साल के ग्रैमी पुरस्कार का आयोजन रविवार रात को लॉस एंजिलिस में किया गया। अमेरिकी गायिका मारिया कैरी ने संगीत के क्षेत्र के सबसे बड़े ग्रैमी पुरस्कार समारोह का पहला पुरस्कार माइली सायरस को ‘‘फ्लावर्स’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘पॉप सोलो’ प्रस्तुति की श्रेणी में दिया। दुआ लीपा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समारोह का आगाज किया। सर्वश्रेष्ठ रैप प्रस्तुति का पुरस्कार किलर माइक को दिया गया। इसके तुरंत बाद माइक ने ‘माइकल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम का पुरस्कार भी जीता।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 11:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement