facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gurucharan Singh News: 24 दिन बाद घर लौटे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे और इस दौरान वह पंजाब के कई गुरुद्वारों एवं धार्मिक स्थलों में गए।

Last Updated- May 18, 2024 | 10:12 AM IST
Roshan Singh Sodhi
Roshan Singh Sodhi

टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह 24 दिन के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे और इस दौरान वह पंजाब के कई गुरुद्वारों एवं धार्मिक स्थलों में गए। अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर लौट आए।

उन्होंने कहा कि उनका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया है और वह ठीक हैं। अभिनेता (51) को 22 अप्रैल की शाम को यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे।

पालम इलाके में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर संपर्क नहीं होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी।

Advertisement
First Published - May 18, 2024 | 10:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement