facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIFA Awards 2024: शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला

Advertisement

शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से...’ के निर्देशक मणिरत्नम और संगीतकार ए.आर. रहमान ने अभिनेता को पुरस्कार दिया।

Last Updated- September 29, 2024 | 10:01 AM IST
Shah Rukh Khan
Shah Rukh Khan

अबू धाबी के यास आइलैंड में आयोजित ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2024’ (आइफा) में अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार नवाजा गया जबकि रणबीर कपूर अभिनीत ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।

शाहरुख ने अभिनेता विक्की कौशल और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ मिलकर शनिवार को आइफा पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से…’ के निर्देशक मणिरत्नम और संगीतकार ए.आर. रहमान ने अभिनेता को पुरस्कार दिया।

शाहरुख ने पुरस्कार लेने से पहले मणिरत्नम के पैर छुए। अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। गायिका शिल्पा राव को फिल्म ‘जवान’ के गीत ‘चलेया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) का पुरस्कार मिला।

आइफा पुरस्कार में फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को उनकी फिल्म ‘ट्वेल्थ फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ के लिए अभिनेता अनिल कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और बॉबी देओल को सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका श्रेणी में पुरस्कार मिला।

Advertisement
First Published - September 29, 2024 | 10:01 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement