facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2023 में Netflix पर भारतीय फिल्मों, शो को एक अरब से अधिक बार देखा गया : रिपोर्ट

Advertisement

नेटफ्लिक्स पर 2023 की दूसरी छमाही में विश्वभर के उसके स्बस्क्राइबर ने कुल 90 अरब घंटे के कार्यक्रम देखे।

Last Updated- May 24, 2024 | 4:52 PM IST
netflix
Representative Image

भारतीय सीरीज और फिल्मों को 2023 में नेटफ्लिक्स पर एक अरब से अधिक बार देखा गया। स्ट्रीमिंग सेवा नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को अपनी दूसरी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ‘व्हाट वी वॉच्ड: नेटफ्लिक्स एंगेजमेंट रिपोर्ट’ नामक रिपोर्ट में जुलाई से दिसंबर 2023 की अवधि के लिए स्ट्रीमिंग सेवा के दर्शकों का डेटा प्रस्तुत किया गया।

नेटफ्लिक्स पर 2023 की दूसरी छमाही में विश्वभर के उसके स्बस्क्राइबर ने कुल 90 अरब घंटे के कार्यक्रम देखे। भारत से, सुजॉय घोष की ‘जाने जान’ नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी गई फिल्म थी जिसे 2 करोड़ 2 लाख लोगों ने देखा।

शाहरुख़ ख़ान की ‘जवान’ को 1 करोड़ 62 लाख लोगों ने और विशाल भारद्वाज की ‘ख़ुफ़िया’ को एक करोड़ 21 लाख लोगों ने देखा। अन्य प्रसिद्ध नामों में ‘ओएमजी 2’ (1 करोड़ 15 लाख), ‘लस्ट स्टोरीज 2’ (92 लाख), ‘ड्रीम गर्ल 2’ (82 लाख) और अपराध डॉक्यूमेंट्री ‘करी एंड सायनाइड’ (82 लाख) शामिल हैं।

नेटफ्लिक्स पर के के मेनन, बाबिल खान और दिव्येन्दु की ‘द रेलवे मेन’ सबसे अधिक देखी गई सीरीज साबित हुई।

भोपाल गैस लीक 1984 सीरीज को सबसे ज्यादा एक करोड़ 60 लाख बार देखा गया, उसके बाद सुविन्दर विकी और बरुण सोबती की ‘कोहरा'(60 लाख 40 हजार), राज और डीके की ‘गन एंड गुलाब'(60 लाख 40 हजार) और ‘काला पानी’ (50.8 लाख) रही ।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 4:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement