facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jawan First day: शाहरुख खान हुए फैन्स के मुरीद, बोले- उफ! जवान को पसंद करने के लिए लव यू

Advertisement

Jawan फिल्म को लेकर शाहरुख ने X पर पोस्ट किया ‘वाह, मुझे समय निकालना होगा और प्रत्येक ‘फैन क्लब’ और आप सभी को धन्यवाद देना होगा

Last Updated- September 07, 2023 | 7:26 PM IST
Shah Rukh Khan to fans: Love you for loving 'Jawan'

सुपर स्टार शाहरुख खान ने गुरुवार को कहा कि वह फिल्म ‘जवान’ के प्रति लोगों के असीम प्यार से अभीभूत हैं। खान ने अपने प्रशंसकों से वादा किया कि इस नई फिल्म को देखने सिनेमा घर पहुंचे लोगों को वह समय निकालकर धन्यवाद देंगे। फिल्म ‘जवान’ का प्रदर्शन दुनियाभर के सिनेमा घरों में गुरुवार से शुरू हुआ।

कई भारतीय शहरों में कुछ दर्शक सुबह पांच बजे से ही, पहले दिन का पहला शो देखने के लिए सिनेमाघरों पर उमड़ पड़े। फिल्म समीक्षकों की शुरुआती समीक्षाओं के अनुसार, एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्टंट, मजबूत भावनात्मक पक्ष और राजनीतिक कहानी का एक प्रभावशाली मिश्रण है।

शाहरुख ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘वाह, मुझे समय निकालना होगा और प्रत्येक ‘फैन क्लब’ और आप सभी को धन्यवाद देना होगा जो सिनेमाघरों में और यहां तक ​​कि इसके बाहर इतनी खुशी से पहुंचे। इतना अभिभूत हूं कि मैं एक या दो दिन में फुर्सत मिलने पर निश्चित रूप से आवश्यक कदम उठाऊंगा। उफ!! ‘जवान’ को पसंद करने के लिए आप से प्यार करता हूं।’

हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई ‘जवान’ एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा को रेखांकित करती है जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है। इसमें विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं।

गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित ‘जवान’ में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ विशेष अतिथि के रूप में दीपिका पादुकोण भी हैं।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 7:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement