facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karwa Chauth 2024: काजोल ने ‘DDLJ’ के 29 साल पूरे होने पर करवा चौथ मनाने वालों से मराठा मंदिर में फिल्म देखने को कहा

Advertisement

काजोल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और करवा चौथ मनाने वालों को शुभकामनाएं दीं।

Last Updated- October 20, 2024 | 4:15 PM IST
Karwa Chauth scene from DDLJ film

अभिनेत्री काजोल ने रविवार को अपनी सुपरहिट फिल्म ‘‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’’ की रिलीज की 29वीं वर्षगांठ मनाई। इस बार यह करवा चौथ के त्योहार के मौके पर पड़ी है।

फिल्म को आमतौर पर “डीडीएलजे’’ के नाम से जाना जाता है। इसमें काजोल और शाहरुख खान ने सिमरन और राज की भूमिका निभाई थी, जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और उन्होंने तय किया था कि वे अपने माता-पिता की सहमति से ही शादी करेंगे।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘डीडीएलजे’ 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्माता यश चोपड़ा थे और इसे आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था। काजोल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और करवा चौथ मनाने वालों को शुभकामनाएं दीं।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अभिनेत्री ने दर्शकों से मुंबई के प्रतिष्ठित मराठा मंदिर सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के लिए कहा, जहां यह लगातार 1,200 सप्ताह से अधिक समय से लगी हुई है। उन्होंने सभी को सफल करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement