facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘KGF’ और ‘Kantara’ के निर्माता इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में करेंगे 3000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- December 23, 2022 | 2:15 PM IST
Kantara and KGF

कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस होम्बाले फिल्म्स ने अगले पांच सालों में भारतीय मनोरंजन उद्योग में 3000 करोड़ रुपये का निवेश करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

होम्बाले फिल्म्स के संस्थापक विजय किरागांडुर ने बताया कि कंपनी सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में फिल्में बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ हमारा इरादा अगले पांच सालों में भारत में मनोरंजन उद्योग में 3000 करोड़ रुपये निवेश करने का है। हमारा मानना है कि मनोरंजन उद्योग और विकास करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मिली जुली कहानियां होंगी। हर साल पांच छह फिल्में होंगी जिनमें एक बहुत बड़ी फिल्म होगी। फिलहाल हमारी योजना सभी दक्षिण (भारतीय) भाषाओं में फिल्में बनाने की है।’’

निर्माता ने कहा कि लक्ष्य सांस्कृतिक जड़ों वाली कहानियों के माध्यम से अधिकाधिक दर्शकों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिसे वैश्विक दर्शक पसंद करें, लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि इसकी जड़ें हमारी संस्कृति एवं परंपरा में हों। हम अपनी युवा पीढ़ी के लिए कुछ छोड़कर जाना चाहते हैं। हम भारतीय अर्थव्यवस्था में भी योगदान करना चाहते हैं।’’

दर्शक वर्ग को विस्तार देने के इरादे से बेंगलुरु की इस निर्माता कंपनी ने हिंदी फिल्मोद्योग के कुछ लेखकों एवं फिल्मकारों के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। उसका ब्योरा देने से इनकार करते हुए होम्बाले फिल्म्स के पार्टनर चौलुवे गौड़ा ने कहा कि उन्होंने इस बैनर तले फिल्में लिखने के लिए बॉलीवुड से दो जाने-माने लेखकों को अपने साथ लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम हिंदी में दो-तीन लेखकों के साथ काम कर रहे हैं…. जब कहानी तैयारी हो जाएगी तो हम निर्देशक एवं अभिनेता-अभिनेत्री ढूढेंगे। हम पहले लेखकों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, क्योंकि वे ऐसे लोग हैं जो कहानी रचते हैं।’’ कंपनी की अगली अखिल भारतीय फिल्म ‘सालार’ 28 सितंबर को रिलीज होने वाली हैं जिसमें प्रभाष मुख्य किरदार में हैं।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement