facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजी किलकारी, मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म

Advertisement

बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने आज सुबह ही जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि वो एक बच्चे के पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी चरण ने एक बेटे को जन्म दिया है।

Last Updated- March 17, 2024 | 10:23 AM IST
Sidhu Moosewala

फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला (Sidhu Moosewala) के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक सोशल मिडिया पोस्ट के जरिये खुद इसकी जानकारी दी है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने आज सुबह ही जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि वो एक बच्चे के पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी चरण ने एक बेटे को जन्म दिया है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हें बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’

पहले बलकौर ने इन खबरों का किया था खंडन

बता दें कि बलकौर सिंह ने इससे पहले 58 साल की उम्र में अपनी पत्नी की प्रेगनेंसी की खबरों का खंडन किया था और सभी से अफवाहों पर विश्वास न करने का अनुरोध भी किया था।

उन्होंने तब कहा था, ‘हम सिद्धू के प्रशंसकों के आभारी हैं जो हमारे परिवार के बारे में चिंतित हैं। लेकिन हम अनुरोध करते हैं कि परिवार के बारे में इतनी अफवाहें चल रही हैं कि उन पर विश्वास नहीं किया जा सकता। जो भी खबर होगी, परिवार आप सभी के साथ साझा करेगा।’

सिद्धू मुसेवाला का 2022 में हो गया था मर्डर

बता दें कि फेमस सिंगर रहे सिद्धू मुसेवाला का साल 2022 में बदमाशों ने मर्डर कर दिया था। 2022 में पंजाब में मारे गए सिद्धू दंपत्ति की इकलौती संतान थे।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement