facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

25 मार्च को होगी जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ नोरा फतेही के मानहानि मामले की सुनवाई

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ नोरा फतेही की आपराधिक मानहानि की शिकायत पर 25 मार्च को सुनवाई कर सकती है।

Last Updated- January 21, 2023 | 5:04 PM IST
Jacqueline Fernandez

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ नोरा फतेही की आपराधिक मानहानि की शिकायत पर 25 मार्च को सुनवाई कर सकती है।

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में ‘अनुचित तरीके से नाम घसीटने’ को लेकर जैकलीन के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। कनाडाई नागरिक फतेही ने अपनी शिकायत में 15 मीडिया संगठनों को भी आरोपी बनाया है।

फतेही के वकील ने कहा कि मामले की सुनवाई आज होनी थी, लेकिन न्यायाधीश न्यायिक प्रशिक्षण के कारण छुट्टी पर थे, इसलिए सुनवाई स्थगित करनी पड़ी।

फतेही ने अपनी शिकायत में कहा है कि ‘तेजी से आगे बढ़ने वाले करियर के अलावा उनकी एक प्राचीन प्रतिष्ठा है, जिसे स्पष्ट रूप से उनके प्रतिद्वंद्वी खतरा महसूस कर रहे हैं’।

उन्होंने कहा कि फर्नांडीज ने ‘अनुचित’ और ‘दुर्भावनापूर्ण इरादे’ से एक अपमानजनक बयान दिया था और मीडिया घरानों द्वारा उसे बदनाम करने के इरादे से प्रसारित किया गया था।

शिकायत में दावा किया गया है कि बॉलीवुड अभिनेता फर्नांडीज का यह आरोप गलत था कि फतेही को चंद्रशेखर से उपहार मिले थे।

फतेही ने इस बात से भी इनकार किया कि उन्हें चंद्रशेखर से एक लग्जरी कार मिली थी। उन्होंने कहा कि यह उसके बहनोई बॉबी खान को फिल्म निर्देशन के आंशिक भुगतान के तौर पर दिया गया था। फतेही के अनुसार, चंद्रशेखर ने फिल्म निर्देशित करने के लिए खान से संपर्क किया था।

शिकायत में कहा गया है, ‘‘चंद्रशेखर से मिलने की बात तो दूर, शिकायतकर्ता ने कभी बात तक नहीं की थी, इसलिए फर्नांडीज द्वारा लगाये गये आरोप और बाद में आरोपी मीडिया घरानों द्वारा उसका प्रकाशन असत्य है।’’

अदालत ने 15 नवंबर को धनशोधन मामले में आरोपी फर्नांडीज को जमानत दे दी थी। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

अदालत ने पिछले साल 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लिया था और फर्नांडीज को उसके सामने पेश होने के लिए कहा था।

Advertisement
First Published - January 21, 2023 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement