facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड पर शबाना आजमी ने कहा: सुरक्षाकर्मियों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए

Advertisement

रनौत ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक कॉन्स्टेबल ने उनके चेहरे पर थप्पड़ मारा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

Last Updated- June 08, 2024 | 2:32 PM IST
Shabana Azmi on Kangana Ranaut
Shabana Azmi on Kangana Ranaut slap row

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला कॉन्स्टेबल द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने की घटना पर शनिवार को कहा कि सुरक्षाकर्मियों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।

रनौत ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक कॉन्स्टेबल ने उनके चेहरे पर थप्पड़ मारा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शबाना आजमी ने कहा कि हालांकि उन्हें कंगना से कुछ खास लगाव नहीं है, लेकिन वह उन लोगों में शामिल नहीं होंगी जो “थप्पड़” का जश्न मना रहे हैं।

आजमी ने लिखा, “मुझे कंगना रनौत से कुछ लगाव नहीं है, लेकिन मैं ‘थप्पड़’ का जश्न मनाने वाले इस समूह में खुद को शामिल नहीं कर पाती। अगर सुरक्षाकर्मी कानून को अपने हाथ में लेना शुरू कर देंगे तो हममें से कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता।”

आजमी के पति और अनुभवी पटकथा लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। रनौत ने जावेद अख्तर पर धमकी देने का आरोप लगाया था। यह मामला अभी अदालत में है।

Advertisement
First Published - June 8, 2024 | 2:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement