facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जियो हॉटस्टार और Zee5 छोटे शहरों और दक्षिण भारत की कहानियों से OTT बाजार में कर रहे विस्तार

Advertisement

OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और ज़ी5 छोटे शहर और दक्षिण भारत की भाषाओं में सामग्री बढ़ाकर नए दर्शकों को आकर्षित करने की रणनीति अपना रहे हैं

Last Updated- October 06, 2025 | 10:51 PM IST
streaming platforms
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म छोटे शहरों की कहानियों के जरिये इस तरह के इलाकों के साथ-साथ दक्षिण भारत में प्रवेश कर रहे हैं, ताकि देश में नए उपयोगकर्ताओं को आकर्षित किया जा सके। उनका मकसद साल 2023-24 में धीमी वृद्धि दर के मुकाबले सामग्री की श्रृंखला बढ़ाना और अधिक ऑफर पेश करने का है।

इन नए उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने के वास्ते जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म से अगले एक से डेढ़ साल में दक्षिण भारत की भाषाओं में अपने मूल प्रोग्रामिंग घंटों को दोगुना करने की उम्मीद है, क्योंकि यह क्षेत्र प्लेटफॉर्म के लिए मुख्य आधार और वृद्धि का स्रोत बना हुआ है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ज़ील) का ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म ज़ी5 भी दक्षिण भारत में भाषा विशिष्ट सबस्क्रिप्शन के जरिये अपनी पहुंच बढ़ाना चाह रहा है। हिंदी भाषी क्षेत्र में ज़ी5 की रणनीति छोटे शहरों की सांस्कृतिक तौर पर प्रासंगिक कहानियों पर आधारित है, जिसमें डायरेक्ट टु डिजिटल फिल्मों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। हालांकि, इस बारे में नेटफ्लिक्स इंडिया और प्राइम वीडियो इंडिया ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के भेजे गए मेल का कोई जवाब नहीं दिया। 

जियोस्टार के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘आज के दौर में दक्षिण का बाजार एक उच्च उपभोग बाजार से कहीं ज्यादा है।’

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement