facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ने पहले ही दिन कमाए 106 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 11:05 AM IST
Pathaan

शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ के साथ कई महीने बाद पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है और फिल्म निर्माताओं ने गुरुवार को कहा कि फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कुल 106 करोड़ रुपये की कमाई की है।

यशराज फिल्म्स (YRF) के अनुसार, घरेलू स्तर पर फिल्म की पहले दिन की कुल आय 55 करोड़ रुपये रही जो उनके मुताबिक ‘‘किसी हिंदी फिल्म की पहले दिन की सर्वाधिक कमाई है।’’

वहीं, डब संस्करणों से दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है ‘पठान’ को बुधवार को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज किया गया। फिल्म के ‘बेशरम रंग’ को लेकर विरोध का भी सामना करना पड़ा है, लेकिन यह चार साल से अधिक अंतराल के बाद शाहरुख के लिए अच्छी वापसी मानी जा रही है। इससे पहले उन्होंने 2018 में ‘जीरो’ में काम किया था। यशराज फिल्म्स ने कहा कि ‘पठान’ ने कई नये रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं जिनमें ‘‘भारत में सबसे अधिक सिनेमाघरों में सर्वकालिक हिंदी रिलीज’’ और ‘‘गैर-अवकाश वाले दिन रिलीज होने वाली फिल्मों में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करना’’ शामिल है।

निर्माण कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई शाहरुख खान के साथ ही अन्य कलाकारों जॉन अब्राहम तथा दीपिका पादुकोण, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और वाईआरएफ के करियर में भी सबसे अधिक है। यशराज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय विधानी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक दिन है और हम ‘पठान’ के लिए दुनियाभर में बरस रहे प्यार और सराहना को देखकर अभिभूत हैं।’’

फिल्म को बुधवार को देशभर के 5,000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म की अग्रिम बुकिंग को लेकर उत्साहजनक नतीजे सामने आने के बाद यशराज फिल्म्स ने बुधवार को कहा कि उसने देशभर में देर रात 12:30 बजे एक और शो शामिल किया है। फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श के अनुसार फिल्म को लेकर दर्शकों की अच्छी मांग को देखते हुए इसे 300 और सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 11:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement