facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pathan : बॉक्स आफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी, दुनियाभर में अबतक इतने करोड़ की करी कमाई

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 8:10 PM IST
Bollywood stands to compete with South Cinema, know the box office collection of the year 2023

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और निर्माताओं ने घोषणा की कि इसने दुनियाभर में अभी तक 219.6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अनुसार, शाहरुख-दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन दुनिया भर में कुल 113.6 करोड़ रुपये जुटाए।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 106 करोड़ रुपये की कमाई की थी। घरेलू बाजार में, फिल्म ने दूसरे दिन कुल 82.94 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के हिंदी संस्करण ने 68 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की और इसके डब संस्करणों ने अतिरिक्त 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

‘पठान’ बुधवार को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई थी। फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बनाया क्योंकि यह एक ही दिन में 70 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म ने कुल 30.70 करोड़ रुपये की कमाई की।

सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म को इसके “बेशर्म रंग” गाने को लेकर बहिष्कार के आह्वान का सामना करना पड़ा। इस फिल्म के रिलीज के साथ ही शाहरुख खान ने चार साल के अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी की। उनकी पिछली फिल्म 2018 की ‘जीरो’ थी।

यश राज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अक्षय विधानी ने एक बयान में कहा, ‘‘एक उद्योग के रूप में, हम आज खुश हैं। यह पठान की सफलता से उभरने वाली सबसे महत्वपूर्ण भावना है। यशराज फिल्म्स में हम सभी ‘पठान’ के लिए अविश्वसनीय रूप से समर्थन के लिए मीडिया, दर्शकों और उद्योग के आभारी हैं।’’

विधानी ने कहा, ‘‘फिल्म को मिल रहे प्यार के चलते हुआ है कि पठान ने सभी मौजूदा रिकॉर्ड तोड़ दिए और नए रिकॉर्ड बनाए। हमें खुशी है कि फिल्म ने इतने शानदार तरीके से सभी का मनोरंजन किया है।’’

अपनी रिलीज के पहले दो दिन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ ही फिल्म ‘पठान’ उद्योग के विशेषज्ञों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement