facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जितनी देर पिक्चर देखें बस उतना ही पैसा दें

Advertisement

दर्शकों को यह छूट होगी कि वे सिनेमा देखने के दौरान किसी भी वक्त वहां से निकल सकेंगे और उतने ही समय के लिए उन्हें भुगतान करना होगा जितनी देर उन्होंने फिल्म देखी है।

Last Updated- December 19, 2024 | 11:15 PM IST

भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर थियेटर में ‘फ्लेक्सी शो’ मॉडल की पेशकश करने जा रही है। इस मॉडल के तहत दर्शकों को यह सुविधा मिलेगी कि वे जो देखेंगे उसी के लिए ही उन्हें भुगतान करना होगा। यानी दर्शकों को यह छूट होगी कि वे सिनेमा देखने के दौरान किसी भी वक्त वहां से निकल सकेंगे और उतने ही समय के लिए उन्हें भुगतान करना होगा जितनी देर उन्होंने फिल्म देखी है।

पीवीआर आइनॉक्स के मुख्य कार्य अधिकारी ( लक्जरी कलेक्शन और नवाचार) रेनॉड पैलियर ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि मनोरंजन कंपनी के तौर पर उनके लिए यह लाजिमी है कि वे जिस तरह की सेवाओं की पेशकश कर रहे हैं, उसमें कुछ नयापन लाया जाए और इसकी वजह से ही फ्लेक्सी शो जैसी नई सेवा देने के बारे में सोचा जा रहा है। फिलहाल मल्टीप्लेक्स चेन इसका प्रायोगिक परीक्षण कर रही है और दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में चुनिंदा फिल्मों के कुछ शो के लिए ‘फ्लेक्सी शो’ का विकल्प है।

पैलियर ने बताया, ‘हम इसमें अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जैसे कि एआई वाला वीडियो एनालिटिक्स और यह निगरानी करेंगे कि ऑडिटोरियम में कौन बैठा है। टिकट आपकी (दर्शक) सीट से लिंक किया गया होगा, ऐसे में सिस्टम को पता चल जाएगा कि आप कब आए और कब निकल गए। सिस्टम इसकी गणना भी करेगा कि आपने कितनी देर फिल्म देखी है और पहले से तय किए गए ब्रैकेट के हिसाब से ही आपका रिफंड तय होगा।’

रिफंड की गणना फिल्म को बीच में छोड़कर जाने के समय के हिसाब से तय होगी। मिसाल के तौर पर अगर आधी फिल्म अभी बाकी है तब दर्शक को 50 प्रतिशत रिफंड मिलेगा और अगर 25-50 प्रतिशत फिल्म बाकी है तब 30 प्रतिशत रिफंड मिलेगा। अगर फिल्म आधी से अधिक बाकी है तब दर्शक को 60 प्रतिशत रिफंड मिलेगा।

पैलियर कहते हैं, ‘इसके जरिये हम दर्शकों के आधार में विस्तार कर रहे हैं और इसके चलते वही दर्शक फिर से दोबारा आ सकते हैं क्योंकि इस तरह के विकल्प से लोगों को महसूस हो सकता है कि वे एक शो को कई बार देख सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार फिल्में देखकर आनंद उठा सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि इस तरह की सेवाओं की पेशकश महानगरों में की जाएगी।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement