facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हॉलीवुड जाने पर प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, कहा हिंदी फिल्म जगत में किया जा रहा था दरकिनार

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 5:42 PM IST

हिंदी फिल्म जगत में करीब दो दशक बिता चुकीं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है कि भारत में फिल्मकारों द्वारा उन्हें ‘‘काम न देने’’ और फिल्म जगत के भीतर जारी राजनीति से दूर रहने के लिए उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया।

हॉलीवुड कलाकार डेक्स शेपर्ड और मोनिका पैडमैन के साथ पोडकास्ट ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ में प्रियंका ने कहा, ‘‘ मुझे लोगों से नाराजगी है।’’

शेपर्ड के उनसे यह पूछने पर कि उन्होंने एकदम नई जगह काम करना क्यों शुरू किया तो अदाकारा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से पहले कभी बात नहीं की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने यह पहले कभी नहीं कहा है, लेकिन अब मैं इस बारे में बात करूंगी क्योंकि आपके साथ मुझे सुरक्षित महसूस हो रहा हे।’’

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने बताया कि जब वह विशाल भारद्वाज की 2011 में आई फिल्म ‘7 खून माफ’ की कूर्ग में शूटिंग कर रही थीं, तब उन्हें (उनकी मौजूदा प्रबंधक) अंजुला आचार्य का फोन आया। तब वह ‘मेगा फिल्म’ करने के बजाए ‘गंभीर कलाकार’ के तौर पर खुद को तराशना चाहती थीं।

प्रियंका ने 2012 में बतौर पर गायिका हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अदाकारा के गीत ‘इन माई सिटी’ और ‘एक्सोटिक’ को काफी सराहा गया था।

उन्होंने शेपर्ड और पैडमेन को बताया, ‘‘ मुझे (हिंदी) फिल्म जगत में दरकिनार किया जा रहा था। कई लोग मुझे कई कारणों से काम नहीं दे रहे थे, मुझे लोगों से नाराजगी है, मैं यह खेल खेलने में माहिर नहीं थी, मै राजनीति से परेशान हो गई थी और इन सभी से छुटकारा चाहती थी।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘ संगीत ने मुझे दुनिया के दूसरे हिस्से में काम करने का मौका दिया, मेरी फिल्में करने की कोई इच्छा नहीं थी। मैं नहीं करना चाहती थी ….’’ उन्होंने कहा, ‘‘गीत के चलने पर मुझे लगा कि वाह मैं अमेरिका जा रही हूं…मैंने पिटबुल, विल.आई.एम, फैरेल, मैथ्यू कोमा जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया। मैंन ब्रूस स्प्रिंगस्टीन और उनकी पत्नी के साथ खाना खाया, मैं जे-जेड और बेयॉन्से से मिली।’’

प्रियंका ने कहा कि वह अपना सपना जी रहीं थीं, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हो गया कि अभिनय में और बेहतर कर सकती हैं। प्रियंका बाद में 2015 में ‘एबीसी’ की ड्रामा सीरीज ‘क्वांटिको’ में भी नजर आईं। वह एक अमेरिकी नेटवर्क की सीरीज में काम करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री थीं।

प्रियंका ने इसके बाद 2017 में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की। हाल ही में ‘द मैट्रिक्स रिसर्शन’ में नजर आईं। जल्द ही वह ओटीटी मंच प्राइम वीडियो की सीरीज ‘सिटाडेल’ में भी नजर आएंगी।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 5:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement