facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना हुआ रिलीज, छह घंटे में 60 लाख लोगों ने देखा

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 4:10 PM IST
Siddhu Moosewala

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक साल पूरे होने से कुछ हफ्ते पहले उनका गाना ‘‘मेरा ना’’ शुक्रवार को जारी किया गया। यह गाना दिवंगत गायक के सोशल मीडिया ‘हैंडल’ पर जारी किया गया है, जिसका संचालन उनका परिवार करता है।

यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 14 लाख से अधिक ‘लाइक’ मिल चुके हैं। नाइजीरियाई गायक बर्ना ब्वॉय ने पिछले साल ब्रिटेन में मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात की थी। बर्ना ने इसे ‘रैप’ का रूप दिया है। स्टील बैंगलेज ने इसका संगीत दिया है।

वीडियो में मूसेवाला की कई तस्वीरों और दीवारों, अखबार और ट्रकों पर लगी उनकी कई पेंटिंग को दिखाया गया है। साथ ही विभिन्न शहरों में बिलबोर्ड पर उनकी वीडियो प्रस्तुति को भी दिखाया गया है।

वीडियो में गाने के खत्म होने पर एक झंडा नजर आता है जिस पर गायक की तस्वीर के ऊपर ‘‘जस्टिस फॉर मूसेवाला’’ लिखा नजर आता है।

सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई, 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गायक-रैपर ने ‘‘सो हाई’’, ‘‘सेम बीफ’’, ‘‘द लास्ट राइड’’, ‘‘जस्ट लिसेन’’ और ‘‘295’’ जैसे गाने गाए थे। ‘‘मेरा ना’’ गायक का तीसरा गाना है, जो मूसेवाला की हत्या के बाद जारी किया गया है। मूसेवाला की हत्या के एक महीने बाद उनके यूट्यूब चैनल पर उनका गाना ‘एसवाईएल’’ जारी किया गया था।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement