facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ragneeti wedding: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा उदयपुर में करेंगे शादी, ये हस्तियां होंगी शामिल

Advertisement

शनिवार को विवाह पूर्व समारोह और रविवार को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में होने वाले मुख्य समारोह में कई नामचीन नेताओं और फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद है।

Last Updated- September 22, 2023 | 3:28 PM IST
Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding

आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस सप्ताह होने वाली अपनी शादी से पहले शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। शनिवार को विवाह पूर्व समारोह और रविवार को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में होने वाले मुख्य समारोह में कई नामचीन नेताओं और फिल्मी हस्तियों के शरीक होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : 

परिणीति (34) और चड्ढा (34) अपने परिवारों के साथ उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां से वे अपने होटल के लिए रवाना हुए।

प्रियंका चोपड़ा, केजरीवाल समेत ये हस्तियां भी होंगी शामिल

शादी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनास के भी शनिवार को उदयपुर पहुंचने की उम्मीद है। विवाह समारोहों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समारोह में शरीक होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की भी उम्मीद है। रविवार को होने वाले विवाह समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शरीक हो सकते हैं।

परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और नेताओं की मौजूदगी में सगाई की थी।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 3:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement