facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सिद्दीकी का 63 साल की उम्र में निधन

Advertisement

अस्पताल के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे सिद्दीकी (63) को सोमवार को दिल का दौरा पड़ा था।

Last Updated- August 09, 2023 | 10:13 AM IST
Malyalam director Siddique passes away

प्रख्यात मलयालम निर्देशक और पटकथा लेखक सिद्दीकी (Siddique) का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे सिद्दीकी (63) को सोमवार को दिल का दौरा पड़ा था।

उनका यहां एक महीने से अधिक समय से अमृता अस्पताल में इलाज चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि उनका निधन आज (मंगलवार) रात नौ बजकर 13 मिनट पर हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, कई सुपरहिट मलयालम फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्म निर्माता की हालत गंभीर थी और वह ईसीएमओ (एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) पर थे। जब किसी व्यक्ति के फेफड़े और हृदय पर्याप्त रूप से काम नहीं कर रहे होते हैं तब उसे ईसीएमओ पर रखा जाता है।

सिद्दीकी ने अपने दोस्त लाल के साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘थेनकासीपत्तानम’, ‘तोम्मानुम मक्कलुम’ और ‘सॉल्ट एंड पेपर’ शामिल हैं। लाल ने इन हिट फिल्मों में बतौर अभिनेता प्रमुख भूमिकाएं निभाईं थी और फिल्म निर्माता की यह जोड़ी ‘सिद्दीकी-लाल’ के नाम से मशहूर थी।

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 10:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement