facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाएंगे रितेश देशमुख; लीड रोल भी निभाएंगे, जारी किया पोस्टर

Advertisement

निर्माताओं द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मराठी-हिंदी दोनों भाषाओं में बनने वाली यह फिल्म एक युवा शिवाजी की यात्रा की झलक दिखाएगी।

Last Updated- February 19, 2024 | 4:26 PM IST
Chatrapati Shiva ji Maharaj-छत्रपति शिवा जी महाराज
Image Soure: @Riteishd

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: एक्टर-डायरेक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को अपनी अगली फिल्म “राजा शिवाजी” की घोषणा की जिसका निर्देशन वह स्वयं करेंगे।

निर्माताओं द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मराठी-हिंदी दोनों भाषाओं में बनने वाली यह फिल्म एक युवा शिवाजी की यात्रा की झलक दिखाएगी। निर्देशन करने के अलावा रितेश देशमुख फिल्म में महाराष्ट्र के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी की मुख्य भूमिका निभाएंगे।

छत्रपति शिवाजी पर एक फिल्म बनाना सपना: रितेश 

रितेश ने कहा कि शिवाजी पर एक फिल्म बनाना उनका सपना था। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर, रविवार को अभिनेता ने “राजा शिवाजी” के पोस्टर का भी अनावरण किया। ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा का निर्माण जियो स्टूडियोज और देशमुख के होम प्रोडक्शन बैनर ‘मुंबई फिल्म कंपनी’ द्वारा किया जाएगा।

रितेश की पत्नी जेनेलिया फिल्म की निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को पर्दे पर लाना उनका सपना है। उन्होंने कहा ‘‘यह केवल फिल्म ही नहीं है बल्कि यह हमारी संस्कृति और इतिहास की झलक है।’’

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 4:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement