facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सलमान खान को मिली मौत की धमकी, 2 करोड़ की फिरौती मांगी

Advertisement

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने फिरौती न मिलने पर Salman Khan को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।

Last Updated- October 30, 2024 | 1:15 PM IST
Actor Salman Khan
Actor Salman Khan (File Photo)

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बुधवार को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक संदेश के माध्यम से दी गई, जिसमें 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने फिरौती न मिलने पर अभिनेता को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी से संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

सलमान खान को धमकियों के मामले में हालिया गिरफ्तारियां

सलमान खान को धमकियों के मामले में नई गिरफ्तारी हुई है। नोएडा के 20 वर्षीय गुफरान खान को सलमान खान और ज़ीशान सिद्दीकी (दिवंगत राजनेता बाबा सिद्दीकी के बेटे) को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुफरान को आगे की जांच के लिए ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है।

इससे पहले जमशेदपुर के एक सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन को भी सलमान खान को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए 5 करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप था।

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विवाद

सलमान खान काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। यह दुश्मनी राजस्थान के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी है, जिसमें सलमान खान का नाम सामने आया था। इस साल की शुरुआत में, सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया गया। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

बाबा सिद्दीकी की हत्या-

सलमान खान के करीबी और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की इस महीने की शुरुआत में मुंबई में उनके बेटे ज़ीशान के ऑफिस के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सिद्दीकी की हत्या के मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। 2022 में उनके घर के पास एक बेंच पर धमकी भरा पत्र मिला था। इसके अलावा, मार्च 2023 में उन्हें गोल्डी बराड़ के नाम से एक ईमेल धमकी भी भेजा गया था। 2024 में दो अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में अवैध रूप से घुसने की कोशिश की थी।

Advertisement
First Published - October 30, 2024 | 1:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement