facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Sarabhai vs Sarabhai’ की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 11:46 AM IST
Vaibhavi Upadhya

टेलीविजन धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की अभिनेत्री Vaibhavi Upadhyaya की सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा कुल्लू जिले के बंजार इलाके में उस समय हुआ जब Vaibhavi Upadhyaya अपने मंगेतर के साथ यात्रा कर रही थीं और एक मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

कुल्लू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) साक्षी वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “वैभवी ने खिड़की के रास्ते वाहन से बाहर निकलने की कोशिश की, जिसके कारण उनके सिर में चोट लग गई जो घातक साबित हुई, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बच गया।”

वर्मा ने बताया कि अभिनेत्री का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई में होगा। ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के निर्माता जे डी मजीठिया ने बुधवार को सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर साझा की।

उन्होंने लिखा, “जीवन इतना अप्रत्याशित है। एक बहुत ही उम्दा अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया। उन्हें ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की ‘जैस्मीन’ के रूप में जाना जाता है। उनकी उत्तरी राज्य में एक दुर्घटना में मौत हो गई।” ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के कलाकारों सतीश शाह, देवेन भोजानी, रूपाली गांगुली, सुमीत राघवन ने भी सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी।

वैभवी ने दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक’ तथा टीवी शो ‘‘सीआईडी’’ और ‘अदालत’ में भी काम किया था।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 11:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement