facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shah Rukh Khan ने ‘जवान’ की रिलीज से पहले वेंकटेश्वर मंदिर में टेका माथा

Advertisement

अभिनेता शाहरुख खान की एक्शन, थ्रिलर से भरपूर ‘जवान’ का निर्देशन तमिल फिल्मकार एटली ने किया है।

Last Updated- September 05, 2023 | 1:52 PM IST
Shah Rukh Khan

अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ की रिलीज से कुछ दिन पहले मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के पर्वतीय शहर तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा की।

अभिनेता (58) के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, फिल्म में उनकी सह कलाकार नयनतारा तथा अभिनेत्री के पति एवं फिल्मकार विग्नेश शिवन और उनकी टीम के अन्य सदस्य भी मंदिर पहुंचे। ‘पीटीआई’ के एक वीडियो में शाहरुख खान को मंदिर परिसर में देखा जा सकता है जबकि मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय उनकी सुरक्षा में मौजूद कर्मियों व अन्य को भीड़ का प्रबंधन करते देखा जा सकता है। अभिनेता मंदिर में सफेद कुर्ता पायजामा पहने नजर आए।

उन्होंने पहले ध्वजदंड और फिर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की। एक्शन, थ्रिलर से भरपूर ‘जवान’ का निर्देशन तमिल फिल्मकार एटली ने किया है।

फिल्म सात सितंबर को हिंदी, तमिल एवं तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी हैं। वहीं दीपिका पादुकोण विशेष भूमिका में नजर आएंगी।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 1:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement