facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, मिल रही जान से मारने की धमकी

Advertisement

शाहरुख (57) को उनकी हालिया फिल्म ‘जवान’ की रिलीज के बाद से धमकियां मिल रही हैं।

Last Updated- October 09, 2023 | 11:30 AM IST
Actor Shah Rukh Khan

महाराष्ट्र पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan के जीवन पर मंडराते ‘‘संभावित खतरों’’ के मद्देनजर उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाई प्लस श्रेणी के सुरक्षा ढांचे में छह कमांडो समेत 11 सुरक्षाकर्मी और एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन शामिल होता है।

अधिकारी के मुताबिक, शाहरुख (57) को उनकी हालिया फिल्म ‘जवान’ की रिलीज के बाद से धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने बताया कि यह सुरक्षा मुफ्त नहीं है और शाहरुख को इसके बदले में भुगतान करना होगा। अधिकारी के अनुसार, पिछले हफ्ते एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में शाहरुख की सुरक्षा की समीक्षा किए जाने के बाद इसे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य खुफिया विभाग ने तदनुसार सभी पुलिस आयुक्तालयों, पुलिस अधीक्षकों के कार्यालयों और विशेष सुरक्षा इकाई को इसके बारे में सूचित किया। पिछले साल शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग…’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

अयोध्या के एक साधु ने अभिनेता को धमकी दी थी। साल 2010 में फिल्म ‘माई नेम इज खान’ की रिलीज को लेकर शाहरुख को धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 11:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement