facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोनू सूद ने मुंबई में बेचा लग्जरी अपार्टमेंट, डील ₹8.10 करोड़ में फाइनल; जानें कितने में खरीदा था

Advertisement

सोनू सूद की ओर बेचा गया अपार्टमेंट लोखंडवाला मिनर्वा में स्थित है। इसका कारपेट एरिया 1,247 वर्ग फुट (116 वर्ग मीटर) और बिल्ट अप एरिया 139.07 वर्ग मीटर (लगभग 1,497 वर्ग फुट) है

Last Updated- August 28, 2025 | 12:26 PM IST
Sonu Sood

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने मुंबई के महालक्ष्मी में 8.10 करोड़ रुपये में अपना एक अपार्टमेंट बेचा दिया है। यह लेनदेन अगस्त 2025 में रजिस्टर्ड हुआ था। महालक्ष्मी दक्षिण मुंबई का एक अच्छी तरह से बसा हुआ इलाका है। यह अपने रेजिडेंशियल, कमर्शियल और कल्चरल स्थलों के लिए जाना जाता है।

स्ट्रेटेजिक रूप से स्थित महालक्ष्मी लोअर परेल, वर्ली और नरीमन पॉइंट जैसे प्रमुख बिजनेस जिलों से अच्छी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इससे यह इलाका नौकरी पेशा और बिजनेस करने वालों के लिए एक प्रमुख रेजिडेंशियल का विकल्प बनाता है। इस इलाके में कई आलीशान ऊंची इमारतें हैं। इनमें शहर के कुछ सबसे लोकप्रिय लक्जरी डेवलपमेंट भी शामिल हैं। इस इलाके से अरेबियन सी (Arabian Sea) और रेसकोर्स के शानदार नजारे दिखाई देते हैं।

स्क्वायर यार्ड्स की तरफ से समीक्षा किए गए इन्स्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, सोनू सूद की ओर बेचा गया अपार्टमेंट लोखंडवाला मिनर्वा में स्थित है। इसका कारपेट एरिया 1,247 वर्ग फुट (116 वर्ग मीटर) और बिल्ट अप एरिया 139.07 वर्ग मीटर (लगभग 1,497 वर्ग फुट) है। इस सौदे में दो कार पार्किंग स्थल भी शामिल हैं।

इस लेनदेन में 48.60 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क शामिल है। स्क्वायर यार्ड्स की तरफ आईजीआर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चलता है कि सूद ने यह प्रॉपर्टी 2012 में 5.16 करोड़ रुपये में खरीदी थी।

कौन हैं सोनू सूद ?

सोनू सूद ने 1999 में अपनी पहली दो तमिल फिल्मो ‘कल्लाज़गर’ और ‘नेन्जिनिले’ से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी फ़िल्मों में ‘शहीद-ए-आज़म’ (2002) से शुरुआत की। इसमें उन्होंने भगत सिंह की भूमिका निभाई। उन्होंने ‘दबंग’ और ‘सिम्बा’ जैसी लोकप्रिय फिल्मो से प्रसिद्धि पाई। बॉलीवुड के अलावा, उन्होंने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में भी काफ़ी काम किया है।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 12:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement