facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुष्मिता सेन को आया था हर्ट अटैक, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 6:50 PM IST
Sushmita Sen Apartment

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि हृदय रोग विशेषज्ञ ने सर्जरी के दौरान उनके दिल में एक स्टेंट डाला। सेन (47) ने लिखा, ‘‘अपना दिल खुश और हिम्मत बनाए रखो, यह आपका तब साथ देगा जब आपको इसकी सबसे अधिक जरूरत होगी, शोना (समझदारी वाली ये बातें मेरे पिता ने कही थीं)’’

सेन ने कहा, ‘‘मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था…एंजियोप्लास्टी हुई… स्टेंट पड़ा है…और सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने फिर से पुष्टि की है ‘मेरा दिल बड़ा है’।’’

पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा कि ‘‘कई लोगों को धन्यवाद जिन्होंने समय पर सहायता की और ठोस कदम उठाया।’’ सेन ने कहा कि वह इस बारे में एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पोस्ट बस आपसे (मेरे शुभचिंतकों) खुशखबरी बांटने के लिए है…अब सब ठीक है, कुछ और जिंदगी जीने के लिए मैं तैयार हूं।’’

तब्बू, सोफी चौधरी समेत कई अभिनेत्रियों ने सेन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सेन ने हाल में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे संस्करण के लिए शूटिंग की थी। सेन 2014 में एडिसन रोग से पीड़ित हो गई थीं।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 6:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement