facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रिकेटर युवराज सिंह के जीवन पर बनेगी फिल्म, T-series ने किया ऐलान …जानें कौन होगा एक्टर

Advertisement

भूषण कुमार की ‘टी-सीरीज’ (T-series) के बैनर तले इस मूवी को प्रोड्यूस किया जाएगा, जबकि रवि भागचंदका इसके को-प्रोड्यूसर होंगे।

Last Updated- August 20, 2024 | 2:27 PM IST
Yuvraj Singh

भूषण कुमार की कंपनी ‘टी-सीरीज’ ने भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। भूषण कुमार की ‘टी-सीरीज’ (T-series) के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया जाएगा, जबकि रवि भागचंदका इसके को-प्रोड्यूसर होंगे।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म में युवराज सिंह के क्रिकेट करियर तथा निजी जीवन के महत्वपूर्ण पल दिखाएं जाएंगे। इसकी कहानी 2007 के टी20 विश्वकप में छह गेंद पर छक्के लगाने, उनकी कैंसर से लड़ाई और फिर 2012 में दोबारा क्रिकेट की दुनिया में लौटने के इर्द-गिर्द होगी।

सिंह ने 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि उनके जीवन पर आधारित यह फिल्म लोगों को चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित करेगी।

पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि भूषण और रवि दुनिया भर में मेरे लाखों प्रशंसकों को मेरी कहानी दिखाएंगे। क्रिकेट से मुझे सबसे अधिक प्यार है और सभी उतार-चढ़ावों के दौरान यह ताकत का स्रोत रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों को अपनी चुनौतियों से उबरने और जुनून के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।’’

भूषण कुमार ने कहा कि वह सिंह के प्रेरणादायक सफर को बड़े पर्दे पर लाने को लेकर उत्साहित हैं। कुमार ने कहा, ‘‘ युवराज सिंह का जीवन दृढ़ता, जीत और जुनून की एक बेमिसाल कहानी है। क्रिकेट की पिच से असल जिंदगी का ‘हीरो’ बनने तक का उनका सफर वाकई प्रेरणादायक है।’’ निर्माताओं ने अभी फिल्म के निर्देशक और कलाकारों से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 1:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement