facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आरोपियों ने पहले तीन बार की थी सलमान के घर के बाहर ‘रेकी’, बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय विक्की मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे बैठे सागर ने सलमान खान के घर पर कथित रूप से गोली चलाई थी।

Last Updated- April 16, 2024 | 3:23 PM IST
Actor Salman Khan

मुंबई में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों ने घटना से पहले तीन बार इस जगह की ‘रेकी’ की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बिहार निवासी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) रविवार को तड़के यहां बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के घर के बाहर गोली चलाने के बाद से फरार थे। पुलिस ने बताया कि दोनों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले में माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय विक्की मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे बैठे सागर ने सलमान खान के घर पर कथित रूप से गोली चलाई थी।

मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को सुबह एक विमान से यहां लाया गया।

अधिकारी ने कहा कि उनकी चिकित्सा जांच के बाद उन्हें एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों ने सलमान के घर के बाहर तीन बार टोह ली थी।’’

रविवार को सुबह करीब 11 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के भाई अनमोल बिश्नोई ने रविवार को कथित तौर पर फेसबुक पोस्ट करने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 3:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement