facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: ‘केरला स्टोरी’ के मेकर्स को लगा झटका, मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री होने का आदेश 4 दिन में बदला

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 9:56 AM IST

The Kerala Story: मध्य प्रदेश में ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म अब टैक्स फ्री नहीं रह गई है। दो दिन के लिए टैक्स फ्री करने के बाद सरकार ने इससे संबंधित आदेश को वापस ले लिया है। गुरुवार से इस फिल्म के टिकट पहले की तरह टैक्स के साथ बेचे जाएंगे।

सरकार ने गत 6 मई को फिल्म को टैक्स फ्री किया था। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘वयस्कों के लिए’ श्रेणी की है इसलिए इसे टैक्स फ्री नहीं किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख के के मिश्रा ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘द केरला स्टोरी एक वयस्क श्रेणी की फिल्म है जिसे नियमत: टैक्स फ्री नहीं किया जा सकता है।

राज्य सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने और ऊपर से फटकार लगने के बाद टैक्स फ्री का दर्जा वापस लेने का आदेश निकाला लेकिन उस आदेश की पुष्टि करने वाला कोई नहीं है। यह सब देखकर लगता है कि मानो मध्य प्रदेश में सरकार की कोई जवाबदेही ही नहीं है।’

इस विषय पर सरकार या वाणिज्य कर विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक वक्तव्य नहीं आया है। हालांकि मध्य प्रदेश सिनेमाघर एसोसिएशन ने भी आदेश को वापस लिए जाने की पुष्टि की है। एसोसएशन ने कहा कि वयस्क फिल्म होने के कारण इसका टैक्स फ्री दर्जा वापस ले लिया गया है।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement