facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Twitter Blue Tick Update: ट्विटर ने वापस लौटाया फिल्मी सितारों का ‘ब्लू टिक’

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 10:22 AM IST
Twitter Blue Tick

अभिनेता अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा जोनास और प्रकाश राज सहित अन्य फिल्मी हस्तियों ने हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी खातों पर ‘ब्लू टिक’ (सत्यापन बैज) बहाल करने के ट्विटर के कदम का रविवार को स्वागत किया।

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और रजनीकांत जैसी कई भारतीय फिल्मी हस्तियों ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने खातों से ‘ब्लू टिक’ गंवा दिया था, जिससे उनकी पहचान सत्यापित होती थी।

टि्वटर ने उन खातों से ब्लू टिक हटा दिए थे, जिन्होंने इस सेवा के लिए मासिक सदस्यता का भुगतान नहीं किया था। इसके बाद सोशल मीडिया कंपनी ने कई भारतीय फिल्मी सितारों के खातों पर ‘ब्लू टिक’ को पुन: बहाल कर दिया।

गौरतलब है कि ट्विटर को पिछले साल टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने खरीदा था। टि्वटर पर काफी सक्रिय रहने वाले अमिताभ बच्चन ने ‘ब्लू टिक’ बहाल होने पर खुशी जताई और अनोखे अंदाज में मस्क को धन्यवाद दिया।

अमिताभ ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘ ए मस्क भैया! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका ! उ , नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे! अब का बताई भैया ! गाना गये का मन करत है हमार ! सुनबो का ? इ लेओ सुना : ‘तू चीज़ बड़ी है मस्क मस्क मस्क— तू चीज़ बड़ी है, मस्क ।’’

प्रियंका ने ब्लू टिक बहाल होने पर हैरानी जताई। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ वाह! पता नहीं कैसे, लेकिन ब्लू टिक वापस आ गया है। मैं फिर से प्रियंका हूं! ’’ अभिनेता प्रकाश राज ने भी ब्लू टिक बहाल होने पर खुशी जताई है। गौरतलब है कि ट्विटर पर अब केवल उन्हीं व्यक्तियों और संगठनों का खाता सत्यापित है, जो इसके लिए भुगतान करते हैं।

ट्विटर का ब्लू टिक वेब पर लेने के लिए 650 रुपए और मोबाइल पर लेने के लिए 900 रुपए का मासिक भुगतान करना होता है।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 10:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement