facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Twitter : मस्क ने ट्विटर के सीईओ का किया सिलेक्शन, अपने पालतू डॉगी ‘फ्लोकी’ को बनाया नया सीईओ

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 6:52 PM IST

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक ईलॉन मस्क (Elon Musk) ट्विटर (Twitter) के नए सीईओ की तलाश पूरी हो गई है। बता दें कि मस्क ने कुछ समय पहले ट्विटर पर पोल के जरिये लोगों ने इसके बारे में पूछा भी था कि क्या उन्हें सीईओ की पोस्ट छोड़ देना चाहिए।

पोल में सीईओ की पोस्ट छोड़ने को लेकर मिले थे सबसे ज्यादा वोट

सबसे ज्यादा वोट हां में मिलने के बाद अब टेस्ला (Tesla) किंग मस्क ने ट्विटर के नए सीईओ का चुनाव कर लिया है। एलन मस्क ने नए सीईओ की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की है। हालांकि जब आप ये तस्वीरें देखेंगे तो कुछ देख देर के लिए अपने माथा पकड़ लेंगे।

एलन मस्क को लगता है कि उनका कुत्ता फ्लोकी दूसरे सीईओ की तुलना में काफी बेहतर है। यहां उनका इशारा सीधा पराग अग्रवाल की ओर है। बता दें कि जब मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था तो उन्होंने ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को निकाल दिया था।

अग्रवाल ही नहीं, बल्कि मस्क ने कई कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब मस्क ने ट्विटर के CEO की कुर्सी पर अपने पालतू कुत्ते फ्लोकी को बैठा दिया है।

मस्क अक्सर ट्विटर पर मजाकिया या मिम्स पोस्ट करते रहते हैं लेकिन इस बार जो उन्होंने किया इसकी शायद ही किसी को थी। मस्क ने CEO की कुर्सी पर बैठे अपने डॉग फ्लॉकी की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में फ्लोकी ब्रांडेड ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर सीईओ (CEO) लिखा हुआ है।

तस्वीर में फ्लोकी के सामने टेबल पर कुछ डॉक्यूमेंट्स रखे नजर आ रहे हैं, जिसमें फ्लोकी के पंजे के निशान और ट्विटर का लोगो भी है। फ़्लोकी के सामने एक छोटा सा लैपटॉप भी है जिसमें ट्विटर का लोगो बना हुआ है।

हालांकि कुछ लोगों को मस्क का ये मजाक पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल भी किया। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है। मस्क पहले भी इस तरह का मजाक करते रहे हैं और आये दिन फनी मिम्स पोस्ट करते रहते हैं।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 6:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement