facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Citadel Honey Bunny’ में मेरा एक अलग अंदाज देखेंगे दर्शक: Varun Dhawan

Advertisement

‘सिटाडेल: हनी बनी’ को ओटीटी मंच ‘प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित किया जाएगा। इसमें दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ‘हनी’ और धवन ‘बनी’ की भूमिका में हैं।

Last Updated- August 02, 2024 | 2:04 PM IST
Varun Dhawan in Citadel Honey Bunny
Varun Dhawan in Citadel Honey Bunny

अभिनेता वरुण धवन ने निर्देशक राज निदिमोरु तथा कृष्णा डीके का उनको वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में अभिनय करने का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि इसमें दर्शकों को उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वरुण इसके साथ ‘ओटीटी’ की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

‘सिटाडेल: हनी बनी’ को ओटीटी मंच ‘प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित किया जाएगा। इसमें दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ‘हनी’ और धवन ‘बनी’ की भूमिका में हैं। यह ‘प्राइम वीडियो’ की वैश्विक सीरीज ‘सिटाडेल’ का भारतीय संस्करण है।

‘सिटाडेल’ में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में थे। धवन ने शो का टीजर जारी करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा, ‘‘ राज और डीके बेहद कमाल के निर्देशक हैं। उनसे सीखने और उनके निर्देशन में काम करने का मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा।’’

अपने किरदार पर उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें लोगों को मेरा एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा….मुझे नहीं लगता कि फिल्म ‘बदलापुर’ के बाद मैंने ऐसा कुछ किया है। मुझे अब मौका मिला। उन्होंने (निर्देशकों ने) मुझे यह किरदार निभाने के लिए बेहद प्रेरित किया और मुझे खुशी है कि मैने इसे निभाया।’’

श्रीराम राघवन की 2015 की फिल्म ‘बदलापुर’ में अभिनेता ने एक पति की भूमिका निभाई थी जो अपनी पत्नी और बच्चे की मौत का बदला लेने के लिए सभी हदे पार कर देता है। अभिनेता ने बताया कि राज और डीके ने उन्हें ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की शूटिंग के दौरान कोई भी अन्य काम लेने से मना किया था। वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ सात नवंबर से ‘प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 2:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement