facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रसिद्ध टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर कैमरा सहायक की मौत का आरोप, FIR दर्ज

Advertisement

एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के अनुसार, विनीत कुमार मंडल नामक कैमरा अटेंडेंट की सेट पर इसलिए मौत हो गई क्योंकि ‘‘वहां सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं थे।’’

Last Updated- November 17, 2024 | 4:47 PM IST
Anupama
TV show Anupama

‘ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने आरोप लगाया कि लोकप्रिय धारावाहिक ‘अनुपमा’ के सेट पर बिजली का झटका लगने से एक ‘कैमरा अटेंडेंट’ की इस सप्ताह की शुरुआत में मौत हो गयी। इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

रूपाली गांगुली द्वारा निर्देशित, धारावाहिक ‘अनुपमा’ का निर्माण ‘डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस’ के बैनर तले राजन शाही और दीपा शाही द्वारा किया गया है। एआईसीडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के अनुसार, विनीत कुमार मंडल नामक कैमरा अटेंडेंट की सेट पर इसलिए मौत हो गई क्योंकि ‘‘वहां सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं थे।’’

जब ‘पीटीआई-भाषा’ ने इस मामले पर टिप्पणी के लिए निर्माताओं से संपर्क किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सुरेश गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘धारावाहिक ‘अनुपमा’ के सेट पर कैमरा अटेंडेंट विनीत कुमार मंडल की 14 नवंबर को रात 9.30 बजे बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘यह दुखद है कि ऐसी घटनाएं श्रमिकों के साथ होती हैं। वे नहीं चाहते थे कि यह खबर बाहर आए क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं निर्माताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न हो जाए।’’

गुप्ता ने दावा किया कि 14 नवंबर को मंडल की मौत हो जान के बाद इसे तैयार करने का काम जारी रहा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरे पुलिस ने लापरवाही के आरोप में विद्युत ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गुप्ता ने कहा कि यदि सेट पर किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो निर्माताओं को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना पड़ता है।

Advertisement
First Published - November 17, 2024 | 4:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement