facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कपड़ों के बाजार में धमाका! वैल्यू फैशन रिटेलर्स की चमक लौटी, बिक्री और स्टोर विस्तार ने बदली तस्वीर

Advertisement

परिधान रिटेल सेक्टर में मार्च तिमाही में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है, जहां वैल्यू फैशन कंपनियों ने बिक्री, स्टोर विस्तार और रिटर्न के दम पर बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Last Updated- May 04, 2026 | 7:01 AM IST
Apparel retailers back on growth track on strong Q4FY26 recovery
Representative image

दिसंबर तिमाही की सुस्ती के बाद परिधान रिटेल क्षेत्र मार्च तिमाही में फिर से रफ्तार पकड़ता दिखा है। उसे स्टोरों से होने वाली बिक्री में बढ़ोतरी और नए स्टोर खोलने की तेज रफ्तार से मदद मिली है। इस सेक्टर में सूचीबद्ध ज्यादातर कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन ‘वैल्यू फैशन’ कैटेगरी में मौजूद कंपनियों में यह रिकवरी ज्यादा मजबूत रही है।

हालांकि पिछले तीन और छह महीनों में ज्यादातर कंपनियों का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा है, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने बेंचमार्क से काफी बढ़िया प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पिछले एक महीने में सूचीबद्ध परिधान रिटेलर कंपनियों का औसत रिटर्न 18 प्रतिशत रहा है, जबकि निफ्टी 50 ने इस दौरान इसका एक-तिहाई से भी कम रिटर्न दिया है।

जेएम फाइनैंशियल रिसर्च का कहना है कि कपड़ों के सेक्टर में, खास तौर पर वैल्यू फैशन में, बड़े पैमाने पर रिकवरी देखने को मिल रही है। यह रिकवरी तीसरी तिमाही के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आई है, जो त्योहारों के दूसरी तिमाही में होने से प्रभावित हुआ था। हालांकि, उसे एथनिक सेगमेंट में कुछ कमजोरी की उम्मीद है। ज्यादातर परिधान रिटेलरों ने तीसरी तिमाही की बिक्री में गिरावट या 2 प्रतिशत से भी कम वृद्धि दर्ज की थी। गो फैशन को छोड़कर, ज्यादातर कंपनियों की चौथी तिमाही में औसतन मध्यम-एक अंक या उससे ज्यादा वृद्धि की उम्मीद है। गो फैशन ने मार्च तिमाही में अपनी कमाई में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जिसकी वजह बड़े स्टोर फॉर्मेट वाले सेगमेंट में लगातार कमजोरी रही।

कुल मिलाकर उपभोक्ता खुदरा क्षेत्र के बारे में ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषक गौरव जोगानी ने बताया कि जीएसटी दरों में कटौती, आयकर दरों में कमी, कम ब्याज दरों और पुराने की जगह नए खरीदने की मांग से लाभ के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। इनसे मांग में बहाली हो रही है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि परिधान क्षेत्र पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में चौथी तिमाही में 16 प्रतिशत का राजस्व वृद्धि दर्ज करेगा। ब्रोकरेज के जय गांधी और वेदांत मलिक का मानना है कि वैल्यू अपैरल रिटेलरों के  प्रीमियम रिटेलरों से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। अल्पावधि कारक मार्च तिमाही का प्रदर्शन है। कई बड़े रिटेलरों से मिले अपडेट्स को देखते हुए इस तिमाही में इस सेक्टर में मजबूत वृद्धि दर देखने को मिल सकती है।

वी-मार्ट के चौथी तिमाही के तिमाही-पूर्व अपडेट से कंपनी के राजस्व में सालाना आधार पर 24.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का संकेत मिला है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में खोले गए 23 नए स्टोरों को मिलाकर, वित्त वर्ष 2026 के अंत तक कंपनी के स्टोरों की कुल संख्या 80 हो गई है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में संख्या 53 थी। इस तरह, कंपनी ने 70-75 नए स्टोर खोलने के अपने तय लक्ष्य को पार कर लिया है।

ऐंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के अभिजित कुंडू के नेतृत्व वाले विश्लेषकों ने बताया है कि वी-मार्ट ने पिछले 3 साल में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद ‘सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ’ में सुधार देखा है और लगातार दो अंकों में राजस्व वृद्धि दर्ज की है। इसकी मुख्य वजह स्टोर का विस्तार, ‘अनलिमिटेड’ में सुधार और ‘लाइमरोड’ के नुकसान में कमी आना है। उन्होंने 842 रुपये के संशोधित कीमत लक्ष्य के साथ इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

ज्यादा स्टोर जोड़ने की वजह से सबसे बड़ी सूचीबद्ध परिधान कंपनी ट्रेंट ने अकेले सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की। यह उम्मीद से बेहतर थी और वित्त वर्ष 2026 की सितंबर और दिसंबर तिमाहियों में हुई 16-17 प्रतिशत की वृद्धि से भी अधिक थी। ऐंटीक स्टॉक ब्रोकिंग के अभिजीत कुंडू की अगुआई में विश्लेषकों का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-28 के दौरान कंपनी 19 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि और 24 प्रतिशत का परिचालन लाभ दर्ज करेगी। इसकी वजह ऑर्गेनिक पोर्टफोलियो पर ध्यान देना, परिचालन को अनुशासित तरीके से बढ़ाना और उभरती हुई श्रेणियों (जैसे जेन-जेड के लिए बर्न्ट टोस्ट) की संभावना टटोलना है, जहां बड़े पैमाने पर विस्तार के भरपूर अवसर हैं।

इस तिमाही में जिन अन्य रिटेलरों ने अच्छी वृद्धि दर्ज की, उनमें वी2 रिटेल शामिल है। उसकी स्टोर बिक्री में 7.74 प्रतिशत और स्टैंडअलोन राजस्व में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बजार स्टाइल रिटेल ने मार्च तिमाही में राजस्व में 35 प्रतिशत और ‘सेम स्टोर सेल्स’ में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

ब्रोकरेज फर्में विशाल मेगा मार्ट को लेकर भी सकारात्मक हैं। एमके ग्लोबल रिसर्च का कहना है कि वैल्यू रिटेल सेक्टर की कंपनियों ने मजबूत वृद्धि का संकेत दिया है। उन्हें उम्मीद है कि विशाल मेगा मार्ट राजस्व में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी।

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 7:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement