facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 में दबाव के बावजूद Canara Bank पर बढ़ा भरोसा! ब्रोकरेज को दिख रही 22% तक तेजी

Advertisement

मुनाफे में गिरावट और ट्रेजरी लॉस के बावजूद मजबूत लोन ग्रोथ और बेहतर मार्जिन की वजह से Canara Bank पर ब्रोकरेज हाउस अब भी भरोसे में नजर आ रहे हैं

Last Updated- May 12, 2026 | 1:53 PM IST
Canara Bank

केनरा बैंक के तिमाही नतीजों में एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। पहली नजर में मुनाफा घटा हुआ दिखता है। ट्रेजरी इनकम कमजोर रही और ऑपरेटिंग प्रॉफिट पर भी दबाव नजर आया। लेकिन इसके बावजूद बैंक को लेकर एक्सपर्ट्स का भरोसा कमजोर नहीं पड़ा। दरअसल, कहानी सिर्फ मुनाफे की नहीं है। असली फोकस इस बात पर है कि बैंक की कोर बिजनेस ग्रोथ कैसी है, लोन बुक कितनी तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में कमाई की रफ्तार कैसी रह सकती है।

यही वजह है कि मिक्स्ड क्वार्टर के बावजूद कई ब्रोकरेज हाउस अब भी Canara Bank को लेकर बुलिश बने हुए हैं। बीते कारोबारी सत्र में बीएसई पर बैंक का शेयर 129.35 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली और यह करीब 131 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा।

मुनाफा घटा… लेकिन उम्मीद से बेहतर रहा प्रदर्शन

मार्च तिमाही में केनरा बैंक का शुद्ध मुनाफा करीब 4,500 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर इसमें करीब 10 फीसदी की गिरावट आई।लेकिन यहां दिलचस्प बात यह रही कि बाजार को इससे भी कमजोर नंबरों की उम्मीद थी। बैंक ने कम प्रोविजन की वजह से अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया। बैंक की NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम करीब 4 फीसदी बढ़कर 9,800 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं NIM यानी मार्जिन भी बेहतर हुआ। यानी बैंक अभी भी अपने कोर लेंडिंग बिजनेस से अच्छी कमाई कर रहा है।

असली ताकत बनी लोन ग्रोथ

अगर इस पूरे रिजल्ट में सबसे मजबूत चीज कोई रही, तो वह रही बैंक की लोन ग्रोथ। केनरा बैंक की लोन बुक करीब 16 फीसदी बढ़कर 12.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। खासकर रिटेल और गोल्ड लोन में अच्छी तेजी देखने को मिली। यानी लोग अब भी बैंक से तेजी से कर्ज ले रहे हैं, और यही बैंक की फ्यूचर अर्निंग के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव माना जा रहा है। मैनेजमेंट ने FY27 के लिए 11-12 फीसदी लोन ग्रोथ गाइडेंस दी है। लेकिन बैंक को उम्मीद है कि वह इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

फिर दबाव कहां दिखा?

सब कुछ अच्छा नहीं था। बैंक की दूसरी आय यानी अदर इनकम में कमजोरी देखने को मिली। इसकी सबसे बड़ी वजह ट्रेजरी लॉस रहा। पिछले तिमाही में जहां ट्रेजरी गेन मिले थे, वहीं इस बार बैंक को नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा रिकवरी भी थोड़ी कमजोर रही। इसी वजह से ऑपरेटिंग प्रॉफिट पर दबाव दिखा।

बैड लोन को लेकर क्या है स्थिति?

तिमाही के दौरान नए बैड लोन यानी स्पिपेज जरूर बढ़े… लेकिन बैंक का कहना है कि चौथी तिमाही में ऐसा अक्सर देखने को मिलता है। अच्छी बात यह रही कि GNPA और NNPA ratio में सुधार हुआ। यानी पुराने बैड लोन पर बैंक की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है।

नया नियम बढ़ा सकता है दबाव

बैंक ने यह भी माना कि नए ECL यानी Expected Credit Loss फ्रेमवर्क का असर पड़ेगा। इसके लागू होने से करीब 10,000 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि बैंक का दावा है कि इसके बावजूद वह अपनी प्रॉफिटिबिलिटी संभाल लेगा।

ब्रोकरेज हाउस क्यों हैं बुलिश?

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग और मोतीलाल ओसवाल दोनों ने बैंक पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। दोनों ब्रोकरेज हाउस ने शेयर के लिए 160 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा स्तर से इसमें करीब 22 फीसदी तक तेजी की संभावना बनती है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत लोन ग्रोथ, बेहतर मार्जिंन और कंट्रोल्ड प्रोविजिनिंग आने वाले समय में बैंक की कमाई को सहारा दे सकते हैं। हालांकि NIM गाइडेंस में कटौती और ट्रेजरी इनकम की कमजोरी ऐसे फैक्टर्स हैं… जिन पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 12, 2026 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement