facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: शेयर बाजार में छह दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक; Sensex 635 अंक उछला, Nifty 19 हजार के पार

Advertisement

Stock Market : इंट्रा डे ट्रेड में एक्सिस बैंक, HCL टेक, SBI, टाटा मोटर्स और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Last Updated- October 27, 2023 | 6:19 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

Stock Market: मजबूत तिमाही नतीजों और ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले पॉजिटिव रुझानों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार छह दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लग गया। आज दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 635 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 202 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में भी तेजी से उछाल आया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 634.65 अंक यानी 1.01 फीसदी की उछाल के साथ 63,782.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,913.13 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,393.37 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 202.45 अंक यानी 1.07 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,059.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,076.15 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 18,926.65 तक आया।

Also read: Maruti Suzuki FY24Q2 Results: मारुति को हुआ अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा, कंपनी ने बताई बड़ी वजह

एक्सिस बैंक बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 26 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एक्सिस बैंक, HCL टेक, SBI, टाटा मोटर्स और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा एक्सिस बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 3.07 फीसदी चढ़ गए।

इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, सिप्ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस और एलएंडटी में 1.5 प्रतिशत से 3 प्रतिशत की सीमा में तेजी देखी गई।

Also read: Cipla Q2 results: मुनाफा सालाना आधार पर 45% बढ़ा, कुल आय में 15% का इजाफा; शेयरों में उछाल

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 4 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ITC और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement