facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Crude oil price: 2025 के अंत तक $60 पर पहुंच सकता है कच्चे तेल का भाव

Advertisement

विश्लेषकों का कहना है कि खासकर चीन और अमेरिका दोनों में आर्थिक मंदी से जुड़ी चिंताओं की वजह से कमजोर मांग के परिदृश्य का कीमतों पर प्रभाव पड़ रहा है।

Last Updated- October 22, 2024 | 9:47 PM IST
Petrochemical Duty Exemption

Crude oil price: जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों का मानना है कि कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें 2024 की अंतिम तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 80 डॉलर प्रति बैरल (मौजूदा स्तरों से करीब 10 प्रतिशत की तेजी) तक बढ़ने के बाद 2025 के अंत तक 60 डॉलर के निचले स्तर तक गिर सकती हैं।

जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट में कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र में हो रहे आर्थिक परिवर्तन को देखते हुए पश्चिम एशिया के मुख्य देशों (जिनमें सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं) के पास संघर्ष को सीमित रखने के लिए एक मजबूत प्रोत्साहन हैं।

ब्रोकरेज फर्म में ग्लोबल कमोडिटीज स्ट्रैटजी की प्रमुख नताशा कनेवा ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा है, ‘मौजूदा हालात से संकेत मिलता है कि तेल भंडारों के निचले स्तर को देखते हुए अल्पावधि में संघर्ष का समाधान होने तक कच्चे तेल की कीमत में लगातार प्रीमियम दिख सकता है।’

पिछले एक महीने में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। सितंबर के आखिर में यह 71 डॉलर प्रति बैरल थीं और अक्टूबर के शुरू में बढ़कर करीब 81 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं क्योंकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया। उसके बाद से कीमतों में आई ज्यादातर तेजी खत्म हो गई है और कच्चा तेल मांग से जुड़ी चिंताओं और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच अब 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

विश्लेषकों का कहना है कि खासकर चीन और अमेरिका दोनों में आर्थिक मंदी से जुड़ी चिंताओं की वजह से कमजोर मांग के परिदृश्य का कीमतों पर प्रभाव पड़ रहा है। राबोबैंक इंटरनैशनल के विश्लेषकों के अनुमान के अनुसार बाजारों में 2025 में करीब 700,000 बैरल प्रति दिन तक की अतिरिक्त आपूर्ति दिखेगी जो उनके पूर्वानुमानों में बड़े बदलाव को बताती है।

राबोबैंक इंटरनैशनल में ग्लोबल एनर्जी स्ट्रैटजिस्ट जो डेलाउरा ने फ्लोरेंस श्मिट के साथ मिलकर तैयार की गई रिपोर्ट में कहा है, ‘हमारा मानना है कि कच्चा तेल अक्टूबर-दिसंबर 2024 में 71 डॉलर के औसत पर रहेगा। इसके अलावा, हमें 2025 में कीमतें 70 डॉलर, 2026 में बढ़कर 72 डॉलर और 2027 में 75 डॉलर के आसपास रहने का अनुमान है। चीन और अमेरिका में कमजोर मांग के आंकड़ों की हाल में पुष्टि और दीर्घावधि जनसांख्यिकी बदलाव के साथ आपूर्ति की समस्या गहराने से हमें अपने मॉडलों और पूर्वानुमानों में बदलाव करना पड़ा है।’

मांग में नरमी

ईआईए ने अपने 2025 के वैश्विक तेल की मांग में वृद्धि के अनुमान को 300,000 बैरल प्रतिदिन तक घटा दिया और अब चीन तथा उत्तर अमेरिका में कमजोर आर्थिक गतिविधियों का हवाला देते हुए 12 लाख बैरल प्रति दिन बढ़कर इसके 10.43 करोड़ बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) रहने का अनुमान जताया है।

अमेरिकी मांग भी 2.05 करोड़ बैरल प्रतिदिन पर पहुंच जाने का अनुमान है जो हमारे पिछले अनुमान से कम है। दूसरी ओर, ओपेक ने भी इसी तरह अपने 2024 और 2025 के पूर्वानुमानों में कटौती की है तथा कमजोर खपत के कारण 2024 में 19.3 लाख बीपीडी और 2025 में 16.4 लाख बीपीडी की मांग वृद्धि का अनुमान लगाया है।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement