facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FIIs ने लगातार 8 तिमाहियों तक इन 11 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, क्या है वजह?

Advertisement

विदेशी निवेशकों ने लगातार 8 तिमाहियों तक इन शेयरों में हिस्सेदारी घटाई, IT और फाइनेंस सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित

Last Updated- June 16, 2026 | 2:56 PM IST
FII Shareholding

FII Shareholding: विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पिछले कुछ समय से भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। सेबी के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 और 2026 के दौरान FIIs ने कुल मिलाकर करीब 3.28 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। इस लगातार बिकवाली के बीच FIIs ने ऐसे 11 शेयरों में लगातार 8 तिमाहियों तक अपनी हिस्सेदारी घटाई, यानी जून 2024 तिमाही से लेकर मार्च 2026 तिमाही तक हर तिमाही में इन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी कम की।

इन 11 शेयरों में निफ्टी 50 की दो बड़ी कंपनियां Eternal और डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भी शामिल हैं। Eternal में FIIs की हिस्सेदारी मार्च 2024 के 56 फीसदी से घटकर मार्च 2026 में 33.3 फीसदी रह गई। वहीं डॉ. रेड्डीज में उनकी हिस्सेदारी 30.2 फीसदी से घटकर 22.1 फीसदी पर आ गई।

सबसे बड़ी कटौती PNB Housing Finance में देखने को मिली। यहां FIIs की हिस्सेदारी 58 फीसदी से घटकर सिर्फ 17.2 फीसदी रह गई। इसके अलावा Cyient और KPIT Technologies में भी विदेशी निवेशकों ने बड़े पैमाने पर हिस्सेदारी बेची।

IT सेक्टर से क्यों निकल रहा है विदेशी पैसा?

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च प्रमुख श्रीकांत चौहान का मानना है कि Cyient और KPIT Technologies दोनों की कमाई आने वाले समय में कमजोर रह सकती है। Cyient के मामले में कंपनी की आय उम्मीद से कम रही है और मांग को लेकर भी स्पष्टता नहीं है। इसी वजह से ब्रोकरेज ने अपने मुनाफे के अनुमान घटा दिए हैं। वहीं KPIT Technologies ने संकेत दिया है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कारोबार की रफ्तार धीमी रह सकती है। इसके पीछे कंपनी के दो बड़े प्रोजेक्ट्स का कमजोर होना बड़ी वजह है।

SBI सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च प्रमुख सनी अग्रवाल के मुताबिक, सिर्फ Cyient और KPIT ही नहीं, बल्कि पूरा IT सेक्टर दबाव में है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते असर से पारंपरिक IT सर्विस कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर दबाव बन रहा है। यही वजह है कि विदेशी निवेशक IT शेयरों से पैसा निकालकर AI से जुड़ी कंपनियों की तरफ रुख कर रहे हैं।

FII Shareholding:शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा?

मार्च 2024 के बाद से Cyient और KPIT Technologies के शेयर करीब 50 फीसदी तक टूट चुके हैं। वहीं Container Corporation of India और Godrej Consumer Products में भी 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि सभी शेयरों का प्रदर्शन कमजोर नहीं रहा। PNB Housing Finance का शेयर इस दौरान करीब 58 फीसदी चढ़ा है। दिलचस्प बात यह है कि जहां FIIs ने इस शेयर में हिस्सेदारी घटाई, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने अपनी हिस्सेदारी 6.88 फीसदी से बढ़ाकर 44.1 फीसदी कर ली।

अमारा राजा से भी क्यों दूर हुए FIIs?

सनी अग्रवाल के मुताबिक, Amara Raja की कमाई पिछले तीन सालों से लगभग स्थिर रही है। साथ ही बैटरी उद्योग धीरे-धीरे लेड-एसिड बैटरी से लिथियम बैटरी की तरफ बढ़ रहा है। कंपनी नए ऊर्जा कारोबार में बड़ा निवेश कर रही है, लेकिन उससे होने वाली कमाई अभी धीरे-धीरे बढ़ रही है। भारी निवेश और कम ग्रोथ की वजह से आने वाले कुछ वर्षों तक कंपनी के मुनाफे और रिटर्न पर दबाव रह सकता है। यही वजह है कि विदेशी निवेशकों ने इस शेयर में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।

कंपनी का नाम मार्च 2026 में FII हिस्सेदारी (%) मार्च 2024 के मुकाबले बदलाव (%)
PNB हाउसिंग फाइनेंस 17.2 -70.4
बर्जर पेंट्स इंडिया 5.0 -54.6
कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 8.6 -49.0
सोभा 6.8 -45.0
साइएंट (Cyient) 19.8 -44.9
इटरनल (Eternal) 33.3 -40.6
KPIT टेक्नोलॉजीज 15.2 -40.4
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 14.5 -36.9
डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज 22.1 -27.0
अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी 20.1 -26.3
एल्गी इक्विपमेंट्स 23.5 -23.0

 

Advertisement
First Published - June 16, 2026 | 2:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement