facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPI ने भारत से की सबसे बड़ी निकासी, उभरते बाजारों में निवेश का रुख बदलने की उम्मीद

Advertisement

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक नकदी भारतीय बाजारों के लिए मददगार नहीं रही है।

Last Updated- August 25, 2024 | 9:28 PM IST
FPI Selling

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने अभी तक उभरते बाजारों में सबसे ज्यादा निवेश निकासी भारतीय बाजारों से की है। घरेलू निवेशकों का सतत निवेश जारी है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक नकदी भारतीय बाजारों के लिए मददगार नहीं रही है। महीने की शुरुआत में ज्यादातर उभरते बाजारों ने अमेरिका में सभावित मंदी और जापनी कैरी ट्रेड सौदों की दिशा बदल जाने की चिंता के बीच निवेश निकासी का सामना किया।

हालांकि मंदी का डर खत्म होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर कटौती की उम्मीद से ज्यादातर बाजारों में निवेश निकासी की दिशा पलट गई जिससे उन्हें नुकसान की भरपाई में मदद मिली। बेंचमार्क एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स इस महीने के निचले स्तर से करीब 4 फीसदी सुधरा है लेकिन अभी भी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से एक फीसदी नीचे है।

अगस्त में एफपीआई भारत (1.5 अरब डॉलर), ताइवान (68.2 करोड़ डॉलर), दक्षिण कोरिया (55.4 करोड़ डॉलर), थाइलैंड और वियतनाम में में शुद्ध बिकवाल रहे लेकिन फिलिपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया (87.3 करोड़ डॉलर) और ब्राजील (1.2 अरब डॉलर) में शुद्ध खरीदार रहे। बाजार के विशेषज्ञों ने पाया कि उभरते बाजारों में वैश्विक आवंटन में हालांकि सुधार हुआ है, लेकिन उच्च मूल्यांकन की चिंताओं के कारण भारत सबसे ज्यादा अंडरवेट बाजार बन गया है।

महीने के पहले 15 दिनों में एफपीआई की तरफ से तेज ​निकासी हुई जिसे अमेरिका में बेरोजगारी दर में वृद्धि से बढ़ावा मिला। जापान के ब्याज बढ़ोतरी करने के बाद येन के कैरी ट्रेड में पलटाव से भी अहम इक्विटी बाजारों से संभावित निवेश निकासी को लेकर चिंता बढ़ी।

हालांकि अमेरिका में बेरोजगारी के लाभ के दावों में गिरावट और अमेरिकी बिक्री में सुधार से महंगाई में नरमी की उम्मीद बिना किसी आर्थिक अवरोध के बढ़ गई। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जीरोम पावेल के हालिया बयानों को उभरते बाजारों में विदेशी निवेश प्रवाह के लिए सहायक माना जा रहा है।

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक यू आर भट्ट के मुताबिक बेहतर आंकड़ों से निवेशकों को भरोसा होने लगा है कि बुरे दिन पीछे रह गए और वे उभरते बाजारों में जोखिम लेने के लिए तैयार हैं। अब और आंकड़े नहीं हैं। ऐसे में फेडरल रिजर्व का बयान सितंबर में दर कटौती को मुमिकन बनाता है। आने वाले समय में निवेश किसी देश विशेष के आर्थिक आंकड़ों और भूराजनीतिक तनावों पर निर्भर करेगा।

Advertisement
First Published - August 25, 2024 | 9:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement