facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PSU शेयरों पर निवेशकों का उत्साह भारी, बढ़ा निवेश 

Advertisement

PSU bank shares : BSE PSU इंडेक्स ने पिछले पांच साल के दौरान 28 प्रतिशत की सालाना दर से प्रतिफल दिया है और पिछले साल इसमें करीब 60 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

Last Updated- February 08, 2024 | 10:03 PM IST
Will Modi 3.0 spur rally in PSU stocks again? Selectively, say analysts Modi 3.0: क्या नई सरकार के बाद PSU शेयरों में फिर आएगी तेजी? एनालिस्ट ने बताई स्ट्रेटेजी

विश्लेषकों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के शेयरों ने पिछले साल के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है। निवेशकों ने मुख्य परिचालन मानकों में सुधार की वजह से इन्हें पसंद किया। एसीई इक्विटी के आंकड़ों से पता चलता है कि एस ऐंड पी बीएसई पीएसयू इंडेक्स पिछले साल में 90 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा, जो सेंसेक्स के मुकाबले बड़ी तेजी है। इस दौरान सेंसेक्स में करीब 19 प्रतिशत की तेजी आई।  

रिपोर्टों से पता चलता है कि बीएसई पीएसयू इंडेक्स ने पिछले पांच साल के दौरान 28 प्रतिशत की सालाना दर से प्रतिफल दिया है और पिछले साल इसमें करीब 60 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। इस दौरान निफ्टी-50 ने क्रम से 16.7 प्रतिशत और 20.5 प्रतिशत का प्रतिफल दिया। डीएसपी म्युचुअल फंड के विश्लेषकों ने इस तेजी के लिए सरकारी प्रयासों और प्रबंधन नीतियों को जिम्मेदार बताया है।

हालांकि डेटा से पता चलता है कि सार्वजनिक उपक्रमों के परिचालन प्रदर्शन ने पहले ही बदलाव का संकेत दे दिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये सरकारी कंपनियां परिचालन की बेहतर रफ्तार बनाए रख पाएंगी, इस पर विशलेषकों को उम्मीद है कि व्यापार के अवसरों में वृद्धि के कारण उनके बेहतर प्रदर्शन का रुझान बरकरार रह सकता है। 

डीएसपी एमएफ के विनीत सांब्रे, रोहित सिंघानिया और सौविक साहा  ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा है, ‘अक्सर बड़ी री-रेटिंग तब होती है जब पूंजी पर रिटर्न पूंजी लागत से ज्यादा हो जाता है। इसलिए इसमें ताज्जुब नहीं है कि पीएसयू के शेयरों का प्रदर्शन इन कंपनियों की मुनाफा वृद्धि से भी बेहतर हो गया। शुरू में हम पीएसयू में अपना निवेश बढ़ाने में सतर्क थे, लेकिन ताजा आंकड़ों से संकेत मिलता है कि परिचालन प्रदर्शन में सुधार आया है जिससे हमने पीएसयू कंपनियों में अपना निवेश बढ़ाया है।’ 

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement